3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुमित कुमार NE रेलवे के नए CPRO, पंकज सिंह भेजे गए लखनऊ मंडल

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में बैठक कर निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह को प्रबंध विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, CPRO सुमित कुमार

सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के नए मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) का कार्यभार 2 अप्रैल को संभाल लिए, इससे पहले सुमित कुमार पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफ.एम. के रूप में कार्य कर रहे थे। अब वे जनसम्पर्क से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पूर्व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2010 में IRTS अधिकारी के रूप में हुए शामिल

नए CPRO सुमित कुमार यहीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 2007 में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी के रूप में रेलवे में शामिल हुए। उनकी पहली नियुक्ति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने वाराणसी और लखनऊ मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में काम किया। साथ ही गोरखपुर मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल) के पद पर भी अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।

निर्वतमान CPRO को भेंट किया गया स्मृति चिन्ह

गुरुवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में बैठक कर निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह को प्रबंध विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही नए पद के लिए शुभकामनाएं दी। पंकज कुमार सिंह का स्थानान्तरण लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, लखनऊ के पद पर हुआ है।

उदय बोरवणकर, GM (NER)

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि रेलवे में समय के साथ मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी की भूमिका में काफी बदलाव आया है और अब यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है। पंकज कुमार सिंह ने मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर जनसम्पर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम काफी अच्छा कार्य कर रही है।

सोशल मीडिया पर NER का अच्छी रीच

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर 2.10 लाख X पर 1.6 लाख फॉलोवर्स हो चुके है, जो काफी अच्छी स्थिति है। कार्यक्रम का संचालन सचिव/महाप्रबन्धक आनन्द ऋषि श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उप महाप्रबन्धक/सामान्य शुभम वर्मा, सलाहकार/जनसम्पर्क चन्द्र प्रकाश चौहान मौजूद रहे।