3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटों की लाश देखते ही दहाड़े मार कर रोने लगी मांए, रील के लिए नदी उतरे, फिर नहीं आए वापस

गोरखपुर की राप्ती नदी में रील बनाते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पांच लड़के नदी में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ।

2 min read
Google source verification
3 दिन बाद मिले 4 दोस्तों के शव

3 दिन बाद मिले 4 दोस्तों के शव

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर की राप्ती नदी में चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना के बाद तीन दिन तक रेस्क्यू टीमों ने लगातार तलाश की। आखिरकार शुक्रवार सुबह चारों बच्चों की लाश मिल गई। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल पर नौ लड़के साइकिल से पहुंचे थे। वे वहां स्टंट करके रील बना रहे थे।

इनमें से पांच किशोर राप्ती नदी में नहाने और रील बनाने के लिए पानी में उतर गए। तभी अचानक सभी पांचों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चार किशोर पानी में डूब गए, जबकि एक लड़का राजकरन उर्फ टाइमपास किसी तरह बाहर निकल आने में सफल हो गया। टाइमपास के बताने पर तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

मृतक बच्चों के नाम

  • अमन उर्फ बीरू राजभर (15 वर्ष)
  • विवेक निषाद (15 वर्ष)
  • गगन पासवान (15 वर्ष)
  • अनिकेत यादव (13 वर्ष)

ये सभी बच्चे गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। बुधवार की शाम सबसे पहले विवेक निषाद की लाश मिली। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बाकी तीन बच्चों की लाशें भी राप्ती नदी से निकाली गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। तीन दिनों तक दोनों टीमों ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार शुक्रवार सुबह चारों शव मिल गए। जैसे ही बच्चों के शव मिलने की खबर घर पहुंची, परिवार वालों में कोहराम मच गया। मां और बहनें बच्चों का नाम लेकर रोने लगीं और बेहोश होने लगीं। विवेक निषाद के पिता सतीश, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़े।

विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सुंदर और समीर अभी इस बड़े सदमे को समझ भी नहीं पा रहे हैं। परिवार वालों ने बताया कि विवेक कक्षा 6 का छात्र था और पढ़ाई में बहुत अच्छा था। चारों परिवारों में अभी शोक का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं।