जगदलपुर

मानसून में 138 दिनों तक बंद रहेंगी कोटमसर समेत ये गुफाएं, 16 जून से लागू होगा प्रतिबंध, जानें कब खुलेगा रास्ता?

Monsoon travel ban Chhattisgarh: कोटमसर, कैलाश और दंडक गुफाएं 16 जून से बंद रहेंगी। मानसून में जलभराव और जंतुओं के खतरे के कारण कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Jun 11, 2025
कोटमसर समेत ये गुफाएं बंद (फोटो सोर्स- AI)
कोटमसर समेत ये गुफाएं बंद (फोटो सोर्स- AI)

Caves closed in monsoon: मानसून सीजन में कांगेर घाटी में मौजूद कोटमसर सहित कैलाश, दंडक व अन्य गुफाओं को 16 जून से 31 अक्टूबर तक 138 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। इस दौरान पर्यटकों को इन गुफाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। गुफाएं 1 नवंबर से दोबारा पर्यटकों के लिए खोली जाएंगी।

कांगेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रीय उद्यानों के नियमों और मानसून के खतरे को देखते हुए लिया गया है। मानसून के दौरान गुफाओं में पानी भरने और रिसाव की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा रहता है। इसके अलावा जहरीले जंतुओं के प्रकट होने की आशंका भी रहती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

डायरेक्टर ने यह भी बताया कि इस अवधि में राष्ट्रीय उद्यानों के अधिकांश जानवरों का प्रजनन काल होता है। इसलिए इस दौरान बाहरी गतिविधियों को प्रतिबंधित रखना आवश्यक होता है, जिससे वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में संरक्षण मिल सके।

Caves closed in monsoon: जानिए क्या बंद रहेगा?

कोटमसर गुफा
कैलाश गुफा
दंडक गुफा
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र की सभी गुफाएं

बंद रहने की अवधि व दोबारा खुलने की तारीख

यह 16 जून से 31 अक्टूबर (138 दिन) दिन तक बंद रहेगा। वहीं 1 नवंबर 2025 को इसे दोबारा खोला जाएगा।

जानिए वजह

मानसून में रिसाव और जलभराव
जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा
वन्यजीवों का प्रजनन काल

Updated on:
11 Jun 2025 09:52 am
Published on:
11 Jun 2025 09:52 am