जगदलपुर

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं करते ड्राइविंग करते समय म्यूजिक सुनने की गलती, खतरे में पड़ सकती है जान

Mobile phone Accidents: नशे के बाद मोबाइल फोन हादसों का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहा हैं। बड़े शहरों में इसे रोकने के लिए पुलिस चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन छोटे शहरों में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना आम बात मानी जाती है। यह मामले एनएच में सबसे ज्यादा होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2023, 4:23 PM IST
  ड्राइविंग करते समय म्यूजिक सुनना है खतरनाक फ़ाइल फोटो
ड्राइविंग करते समय म्यूजिक सुनना है खतरनाक फ़ाइल फोटो

Mobile phone Accidents: मोबाइल आने के बाद से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना लोगों खासकर युवाओं के लिए नई बात नहीं है। लेकिन इन दिनों सड़क पर युवाओं द्वारा कार या बाइक चलाते समय ब्लूटूथ से म्यूजिक सुनने का चलन बढ़ गया है। युवा वर्ग बाइक चलाते समय ईयर फोन लगाकर बात करते हैं या फिर गाने सुनते रहते हैं। जबकि कार में तेज आवाज के साथ डीजे की सांउड में संगीत सुनना फैशन हो गया है। यही वजह है कि दिनों एनएच में सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य वजह बनते जा रहा है। ऐसे युवा अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। पिछले 5 सालों में बस्तर जिले में कुल 2351 सड़क दुर्घटना दर्ज की गई जिसमें 935 लोगों की मौत हुई जबकि 1786 घायल हुए हैं।

वाहन चालक होते हैं म्युजिक के आदी
जानकारी के मुताबिक सड़क में चल रहे वाहन चालकों में लगभग 60 फीसदी वाहन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते पाया गया है। फोन में बात करने की प्रवृत्ति और संगीत का लत कई बार भारी पड़ जाता है। वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करना कभी कभी अन्य चालकों और पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए खतरा बन जाता है।

हेडफोन से म्यूजिक सुनने से बचें
गाड़ी चलाते समय कभी भी हेड फोन आदि तेज आवाज में न प्रयोग करे और न ही कार के अंदर के स्पीकरों को तेज आवाज में सुने। गाड़ी चलाते समय महिलाएं मेकअप करना, बाल संवारना, कपड़े ठीक करना या फिर म्यूजिक सिस्टम को आपरेट करती है। यह सब करते समय गाड़ी से ध्यान भटक जाता है और अचानक सड़क पर किसी वाहन के आने से हादसे(Mobile phone accidents) होने का डर रहता है।

जागरूकता की जरूरत
मोबाइल फोन हादसों(Mobile phone accidents) की वजह न बनें, इसके लिए आप और हमें जागरूक होना होगा, वहीं पुलिस को भी अपनी ड्यूटी समझनी होगी। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सेल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। गाड़ी चलाते समय सेलफोन का बिलकुल इस्तेमाल न करें। यह सिर्फ फोन पर बात करने वाले के लिए नहीं है, मोबाइल पर मैसेज पढ़ना या कुछ और करना भी खतरनाक साबित हो सकता है। बहुत जरूरी होने पर सड़क किनारे सुरक्षित जगह पर गाड़ी खड़ी कर मोबाइल का इस्तेमाल करे।

मोबाइल फोन सबसे बड़ा कारण
नशे के बाद मोबाइल फोन हादसों(Mobile phone accidents) का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहा हैं। बड़े शहरों में इसे रोकने के लिए पुलिस चालानी कार्रवाई करती है, लेकिन छोटे शहरों में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना आम बात मानी जाती है। यह मामले एनएच में सबसे ज्यादा होते हैं। इसी वजह से पुलिस ऐसे मामलों में कम ही चालान करती है। आजकल युवा वर्ग इस तरह मोबाइल में ब्लूटूथ का उपयोग करने में कई तकनीक का सहारा ले रहे हैं। तेज म्यूजिक की वजह से कई बार स्पीड का पता ही नहीं चलता।

Published on: