जगदलपुर

छत्तीसगढ़ की एक सीट पर मतदान के लिए एक लाख सुरक्षाबल तैनात, विस चुनाव में मिली थी ज्यादा फोर्स

छत्तीसगढ़ की एक सीट पर मतदान के लिए एक लाख सुरक्षाबल तैनात है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2019, 10:09 AM IST
lok sabha election
छत्तीसगढ़ की एक सीट पर मतदान के लिए एक लाख सुरक्षाबल तैनात, विस में मिली थी ज्यादा फोर्स

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ की एक सीट पर मतदान के लिए एक लाख सुरक्षाबल तैनात है। बस्तर लोकसभा सीट पर आज हो रहे मतदान में नक्सलियों ने बाधा डालने के कोशिश भी की है। लेकिन सुरक्षाबालों ने इनकी मंसूबों को नाकाम भी कर दिया है।

आपको बता दे नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का आह्वान किया, ऐसे में नक्सली पोस्टर और पर्चे मिलने से खतरा का विषय है।मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 350 कंपनियां बस्तर आई हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में 500 कंपनियों की तैनाती बस्तर में की गई थी।यहां चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पांच सौ अतिरिक्त कपंनियों की जरूरत रहती है लेकिन पूरे देश में एक साथ चुनाव होने के कारण इतनी कंपनियां नहीं मिल पाई।

मतदान से पहले बेदरे थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने गिरफ्तार किया। ये नक्सली मतदान के दिन बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।इसके साथ ही नारायणपुर में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट भी किया। कुआकोंडा के पोलिंग बूथ में भरी मात्रा में पर्चे भी फेंके है।

Updated on:
11 Apr 2019, 10:09 AM IST
Published on: