जगदलपुर

Lok Sabha Election 2024: बस्तर में 11 प्रत्याशी मैदान में, दो करोड़पति और एक की संपत्ति 55000 रुपए

Lok Sabha Election 2024: बस्तर में 4 महीने पहले हुए विधानसभा के चुनाव में 12 सीटों पर 26 प्रत्याशी खड़े हुए थे और उनमें 18 प्रत्याशी करोड़पति थे।

2 min read
Mar 30, 2024
lok_sabha.jpg

Lok Sabha Election News: बस्तर में 4 महीने पहले हुए विधानसभा के चुनाव में 12 सीटों पर 26 प्रत्याशी खड़े हुए थे और उनमें 18 प्रत्याशी करोड़पति थे। अब लोकसभा के चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं और इनमें सिर्फ 2 प्रत्याशी ही करोड़पति हैं। 11 प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो 55 हजार की संपत्ति के साथ चुनावी ताल ठोंक रहा है।

बस्तर लोकसभा के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए इस बार 11 प्रत्याशी मैदान में है। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद गुरुवार को स्क्रूटनी की गई जिसके बाद लोकसभा चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिह्न बांट दिया गया है। पत्रिका ने इस बार चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के हलफनामे की पड़ताल की तो पाया कि इस बार सिर्फ दो करोड़पति ही चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से खड़े हुए प्रत्याशी कंवल सिंह बघेल 11 प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

लोकसभा चुनाव में जहां महज दो प्रत्याशी करोड़पति हैं तो वहीं विधानसभा में उतरे 26 में 18 प्रत्याशी करोड़पति थे। बस्तर संभाग की 12 सीटों में अपना भाग्य आजमा रहे 26 उम्मीदवारों में से 18 उम्मीदवार करोड़पति थें। इनमें से टॉप 3 में कांग्रेसी नेता शामिल थे। इनमें भी जगदलपुर विधानसभा के जतीन जायसवाल हैं इन्होंने अपने हलफनामे में करीब 16 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की और सूची में टॉप पर रहे।

इसके बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता व कोंटा से विधायक कवासी लखमा का नाम आता है। वहीं भाजपा प्रत्याशी का नंबर तीसरा है और उनके पास 39 लाख की संपत्ति है।

कोंडागांव निवासी कंवर बघेल ने पेशे से वकील हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में जो कुल संपत्ति दर्ज की है वह 3 करोड़ 20 लाख 65 हजार है। उन्होंने पेट्रोल पंप, जमीन व अन्य चीजों पर इनवेस्ट किया है जिसकी कुल रकम 3 करोड़ 15 लाख रुपए हैं। वहीं इसके अलावा वाहन, बैंक में जमा रकम और नकद राशि मिलाकर उनके पास 5 लाख 22 हजार रुपए हैं। इसी तरह कांग्रेस के कवासी लखमा के पास 2 करोड़ 27 लाख रुपए की कुल संपत्ति हैं।


सबसे गरीब प्रत्याशियों की बात की जाए तो इनमें सर्व आदि दल के शिवराम नाग का नाम आता है। उन्होंने अपने हलफनामें में सिर्फ 55 हजार रुपए की संपत्ति दशाई है। इसके बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के टीकम नागवंशी का नाम आता है जो एक लाख एक हजार की संपत्ति के मालिक हैं।

Updated on:
30 Mar 2024 12:00 pm
Published on:
30 Mar 2024 11:26 am