जगदलपुर

Monsoon 2024: मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने चौंकाया, 18 -19 जून को जमकर बरसेंगे बादल, Alert जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग के अनुसार संभव है कि 18 या 19 जून को मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा। इससे बस्तर समेत अन्य जिलों में दो दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार है।

less than 1 minute read

Monsoon 2024: इसी महीने 8 जून को मानसून केरल से सुकमा पहुंच गया था। तब माना जा रहा था कि एक दो दिन में समूचे बस्तर में मानसून सक्रिय हो जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं। मानसून को प्रभावी होने के लिए अनुकूल स्थिति नहीं मिल पाई। 8 तारीख के बाद से बस्तर के लोग (Heavy Rain Alert) मानसून के सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं। सुकमा और बीजापुर जिले में मानसून पहुंचने की घोषणा मौसम विज्ञान केंद्र ने कर दी है, लेकिन बाकी पांच जिलों को अभी घोषणा का इंतजार है।

Monsoon 2024: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी इतनी बारिश दर्ज नहीं हुई है कि बस्तर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की घोषणा की जाए। संभव है कि 18 या 19 जून को मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा। इससे बस्तर (Heavy Rain Alert) समेत अन्य जिलों में दो दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार है। रविवार को जगदलपुर शहर में दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनती रही। इसके बाद शाम 6 बजे तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ देर बाद बारिश शुरू हुई जो कि एक घंटे के बाद बंद हो गई।

Updated on:
09 Aug 2024 11:53 am
Published on:
17 Jun 2024 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर