
Monsoon 2024: मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। सुबह तेज धूप और शाम को आसमान में बादल छा रहे हैं। 15 जून तक 48.44 मिमी बारिश होती है। लेकिन, अब तक 27 मिमी ही बारिश हुई है। मानसून आगे बढ़ रहा है। महासमुंद जिले में तीन-चार दिन बाद मानसून दस्तक दे सकता है।
एक जून से अब तक महामसुंद विकासखंड में 30 मिमी, सरायपाली में 38.5, बसना में 15, पिथौरा में 34, बागबाहरा में 18 और कोमाखान में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में इस वर्ष औसत वर्षा का अनुमान 993.3 मिमी है। शनिवार को उमसभरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया।
तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह बदली छाई रही। इसके बाद दोपहर में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने 20 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है। 17 जून के बाद से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार को महासमुंद का अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 28.3 मिमी दर्ज किया गया। लोगों को गर्मी के साथ ही उमस ने भी हलाकान कर दिया है। मौसम विभाग (Monsoon 2024) के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के आस-पास बना हुआ है।
मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इधर, किसान खेती-किसानी शुरू करने के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं। साधन संपन्न किसान बोर के माध्यम से सिंचाई कर रहे हैं। इसके अलावा धान की नर्सरी भी तैयार कर रहे हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, वे बारिश (Weather Update) का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में जोताई के कार्य में तेजी आई है। किसान फसल लेने के पूर्व खेतों की सफाई और पानी निकासी आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं।
मानसून सुकमा, बीजापुर पहुंच चुका है। 9 जून को मानसून सुकमा जिला में प्रवेश किया था। एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है, लेकिन मानसून ने महासमुंद में दस्तक नहीं दी है। महासमुंद के ज्यादातर (Monsoon 2024) किसान मानसून पर ही निर्भर हैं। इसके अलावा बांध भी मानसूनी वर्षा से ही भरते हैं। सामान्यत: मानसून 16 से 20 जून को जिले में प्रवेश करता है। पिछले वर्ष 24 जून को (Weather Update) मानसून पहुंचा था।
Updated on:
9 Aug 2024, 12:02 PM IST
Published on:
16 Jun 2024, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.