1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: मौसम विभाग का नया अलर्ट, 16,17,18 जून को होगी बारिश, IMD का पूर्वानुमान जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात की भी संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Oct 2024, 12:25 PM IST

Monsoon 2024

Monsoon 2024: एक तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है दूसरी ओर शुक्रवार को सरगुजा व रायपुर संभाग के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली। अभी शनिवार तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर चल सकती है। छत्तीसगढ़ में 16 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। मानसून के सक्रीय होने से प्रदेश के कई जिले में जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: आज से दिखेगा मानसून का असर, सभी जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert

यहां सक्रीय है मानसून

बता दें कि मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon 2024) की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है।

शुक्रवार को बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात की भी संभावना है।

तापमान पर नजर
जिला अधि. न्यू.

रायपुर 40.3 30.8

बिलासपुर 37.2 29.4

पेण्ड्रारोड 39.8 27.4

अंबिकापुर 41.0 28.5

जगदलपुर 36.6 25.0

दुर्ग 40.6 29.4

राजनांदगांव 41.5 29.5

Monsoon 2024: ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में शनिवार को बादल छाए रहेंगे तथा गरज चमक के साथ अंधड़ चलने व वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री और 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।