मराठवाड़ा के ऊपर स्थित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात समाप्त हो गया है। जिसके असर से पश्चिम में स्थित मानसूनी हवाओं की िस्थति सामान्य होने की संभावना है, जिसके कारण एक दो दिन में प्रदेश में मानसून की गतिविधि बढ़ सकती है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (Monsoon 2024) पूर्वी उत्तर प्रदेश से नगालैंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक विंड शेयर जोन 17 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।