जगदलपुर

जगदलपुर में बनेगा रायपुर जैसा नालंदा परिसर लाइब्रेरी, सरकार करेगी 20 करोड़ रुपए खर्च… 24 घंटे कर सकेंगे पढ़ाई

Nalanda Parisar Library In Jagdalpur : रायपुर की तर्ज पर शहर में भी नालंदा परिसर का निर्माण होगा। जिला भाजपा कार्यालय के पीछे इसका निर्माण किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 1:39 PM IST
nalanda_parisar_library.jpg

Nalanda Parisar Library In Jagdalpur : रायपुर की तर्ज पर शहर में भी नालंदा परिसर का निर्माण होगा। जिला भाजपा कार्यालय के पीछे इसका निर्माण किया जाएगा। इस काम के लिए आज विधायक किरण देव भूमिपूजन करेंगे। (Nalanda Parisar Library) बताया जा रहा है कि 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस परिसर में रायपुर के नालंदा परिसर की तरह ही सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां युवाओं को 24 घंटे पढ़ाई का माहौल मिलेगा। अभी शहर के युवा लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जुटते हैं । (Nalanda Parisar Library)

विश्वविद्यालय में हुई प्रशासनिक सर्जरी

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के बाद से अकादमिक व प्रशासनिक सर्जरी किए जाने की सुगबुगाहट थी। बुधवार को दोपहर बाद से विवि के गलियारों में इसे लेकर गर्मागर्म माहौल था। फिलहाल इस प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत सहायक कुलसचिव सीएल टंडन से हुई है। सूत्रों से पता चला है कि किन्हीं शिकायतों के चलते उन्हें वर्तमान पदभार से मुक्त किया गया है। हालांकि कुलपति के परिसर से बाहर होने की वजह से इस खबर की पुष्टि करने से अधिकारी कतरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अन्य की भी शिकायतें पहुंची हैं।

Published on: