जगदलपुर

नक्सली के मास्टर माइंड दीपक राव हैदराबाद से गिरफ्तार, इलाज कराने पहुंचा था अस्पताल….पुलिस ने दबोचा

Naxalite Deepak Rao arrested from Hyderabad: सेन्ट्रल कमेटी सदस्य और अस्सी लाख के इनामी नक्सली संजय दीपक राव उर्फ़ विकास उर्फ़ अनिल को तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2023, 12:51 PM IST
Naxalite Deepak Rao and wife arrested from Hyderabad
नक्सली दीपक राव हैदराबाद से गिरफ्तार

Master mind Naxalite Deepak Rao arrested: जगदलपुर। कभी दण्डकारण स्पेशल जोनल इलाके में सक्रिय रहे नक्सलियों के सेन्ट्रल कमेटी सदस्य और अस्सी लाख के इनामी नक्सली संजय दीपक राव उर्फ़ विकास उर्फ़ अनिल को तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं।

वर्तमान में दीपक केकेटी ट्रॉय जंक्शन यानी केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु स्पेशल जोनल कमेटी के सचिव के रूप में सक्रिय था। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक दीपक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था वह अपना इलाज करवाने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आया था। तेलंगाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर दीपक को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया (Master mind Naxalite Deepak Rao arrested) जाता हैं कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर लम्बे समय तक दीपक तैनात रहा हैं।

पत्नी भी सक्रिय सदस्य

Naxalite Deepak Rao's wife arrested: अबुझमाड़ उसका काफ़ी आना-जाना था बाद में उसे पश्चिमी घाट इलाके में तैनात किया गया तब से वह ट्रॉय जंक्शन इलाके में सक्रिय था। उसकी पत्नी भी नक्सल संगठन में शामिल हैं उसे भी बेंगलूरु से गिरफ्तार कर लिया गया हैं बताया जाता हैं कि दीपक महाराष्ट्र के पुणे जिले का निवासी हैं।

वर्ष 2020 से वह ट्रॉय जंक्शन में सक्रिय था दण्डकारण्य में वह जब सक्रिय था तब उसे विकास के नाम पर जाना जाता था। महाराष्ट्र से वह दो बार गिरफ्तार भी हो चुका हैं सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य की गिरफ्तारी तेलंगाना पुलिस की बड़ी कामयाबी तथा नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं।

Updated on:
16 Sep 2023, 12:51 PM IST
Published on: