
जगदलपुर/सुकमा. नक्सलियों का साहित्य बरामद किया गया था, जिसमें संगठन के बड़े लीडरों ने उन्हें हुए नुकसान का जिक्र किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि नक्सली बैठक में हर साल नुकसान और फायदे का आंकड़ा देखते हैं। कुछ माह पूर्व गोलापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद नक्सली साहित्य बरामद हुआ था। जिसमें जिक्र की गई जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। उसमें लिखा गया था कि इस साल जुलाई 16 से जुलाई 17 तक करीब 90 नक्सली मारे गए। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने इस कथन की पुष्टि की है।
स्थानीय भाषा में लिखे साहित्य ने खोला राज
इसमें नक्सलियों को हुए नुकसान का भी जिक्र साहित्य में किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोलापल्ली मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली सदस्य मारे गए थे। वे प्लाटून सदस्य दीपक और गोलापल्ली एरिया एलओएस माड़वी पोदिया मारे गऐ थे। वहां सर्चिंग करने पर बहुत सारे साहित्य बरामद हुए। जो स्थानीय भाषा गोंडी में लिखे हुए थे। उन साहित्य से पुलिस को कई जानकारियों हाथ लगी। बताया जाता है कि उस साहित्य में इस साल अगस्त के अंतिम दिनो या फिर सितम्बर के शुरूआती दिनों में नक्सलियों की बैठक होने वाली थी जिसके लिए यह जानकारी बनाई गई थी। उस साहित्य में लिखा गया था कि जुलाई 2016 से जुलाई 2017 तक नक्सलियों के करीब 90 लोग मारे गऐ। जिसमें तोंडेमरका में काफी बड़ा नुकसान हुआ था।
माओवादी भर्ती में भी आई है कमी
वहीं बैठको में तोंडेमरका का जिक्र किया है जिसमें 45 नक्सलियों के मारे जाने की बात लिखी हुई है, लेकिन मुठभेड़ के बाद नक्सली अपने पर्चो और पोस्टर में नुकसान होने से इंकार किया है। साथ ही साहित्य में यह भी लिखा गया है कि साउथ बस्तर सुकमा जिले से मात्र 77 लोग भर्ती हुए जहां पहले करीब 300 लोग भर्ती हुआ करते थे। जहां पुरे बस्तर से 500 लोग भर्ती हुआ करते थे। जो अब मात्र 140 लोगों की ही भर्ती हो रही है।
पर्चे में यह किया गया है जिक्र
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने पत्रकारों से चर्चा किया और बताया कि पुलिस लगातार आपरेशन कर रही है। साथ ही तोंडेमरका में नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। वही पुलिस ग्रामीणों के साथ बैठके कर रही है जिसके कारण नक्सली संगठन से लोग कम जुड़ रहे है। वही उन्होने कहा कि नक्सलियों ने कई जानकारिया छुपाने की कोशिश की है। जारी पर्चो व पोस्टरों में उन्होने 45 नक्सली ही मारे जाने की जानकारी दी। जबकि हाथ से लिखे इस साहित्य में 90 लोग लिखा हुआ है।