जगदलपुर

परिवार के साथ डिनर कर कमरे में गई NEET छात्रा की मौत! लैपटॉप खोला तो जगदलपुर पुलिस को मिला बड़ा सबूत

Jagdalpur News: नीट परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बता दें कि तीसरे प्रयास में असफल होने पर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया..
2 min read
Students Suicide
NEET Students Suicide (Dead body demo pic)

NEET Students Suicide: जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में आने वाले आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन वर्षों से नीट की तैयारी कर रही थी और लगातार तीन बार परीक्षा देने के बावजूद सफल नहीं हो पाई थी। इस बार भी वह असफल रही। गुरुवार रात जब नीट के परिणाम आए तो वह रिजल्ट देखने के बाद वह काफी तनाव में थी।

Jagdalpur News: 1 बजे तक परिवार के साथ रही

परिवजों ने बताया कि छात्रा सुरला हरिका राव नायडू मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रातजब NEET परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ तो वह परिवार के साथ खाना खा रही थी। रात करीब 1 बजे तक परिवार के साथ रहने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और लैपटॉप पर रिजल्ट देख रही थी। देर रात करीब 3.30 बजे जब उसकी मां कमरे में गई तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

आधी रात मां पहुंची कमरे तो बेटी मिली फांसी के फंदे पर

सफलता नहीं मिलने पर वह काफी भावुक हो गई थी और परेशान दिख रही थी जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। छात्रा की मां आधी रात उठी और देखा तो बेटी के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद वह कमरे में पहुंची। अंदर जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लगातार मिल रही असफलता से थी डिप्रेशन में

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। परिजनों के अनुसार युवती लगातार मिल रही असफलता को लेकर डिप्रेशन में थी। इस बार भी उसका परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया तो आत्महत्या कर ली। ट्रेनी DSP सुमित चंद्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है। छात्रा NEET एग्जाम में पास नहीं हो पाई इसलिए तनाव में थी।

Updated on:
18 Jul 2026 12:55 pm
Published on:
18 Jul 2026 11:07 am