जगदलपुर

1 साल पुराना नर कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही पड़ताल

Jagdalpur News : गीदम रोड में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के पास माता रूक्मणी आश्रम के पीछे शुक्रवार को जंगल में एक नर कंकाल बरामद किया गया है।
less than 1 minute read
Aug 26, 2023
माता रूक्मणी आश्रम के पीछे मिली 1 साल पुरानी नर कंकाल
माता रूक्मणी आश्रम के पीछे मिली 1 साल पुरानी नर कंकाल

Jagdalpur News : गीदम रोड में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के पास माता रूक्मणी आश्रम के पीछे शुक्रवार को जंगल में एक नर कंकाल बरामद किया गया है। यह कंकाल एक वर्ष पुरानी बताया जा रहा है। पुलिस ने नर कंकाल को पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिये भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी केशलूर एश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा इलाके में नर कंकाल देखे जाने की सूचना दी। इस आधार पर पुलिस फोरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को बोरे में भरकर मेकाज भेज दिया। करीब एक वर्ष पुराने इस नर कंकाल को माता रूक्मणी आश्रम के कर्मचारियों द्वारा देखा गया था।

करीब दो वर्ष पूर्व बने आश्रम की गोशाला के दीवार के पास नर कंकाल पाया गया है। इस खबर के बाद एसएसपी निवेदिता पॉल भी मौके का मुआयना किया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के मुताबिक कंकाल किसी पुरूष का बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त के लिये पुलिस की टीम जुट गई है। इसके अलावा पुलिस एक वर्ष के दौरान गुमशुदा अथवा घर से गायब लोगों की लिस्ट खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि उक्त कंकाल की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जायेगी।

Updated on:
26 Aug 2023 04:14 pm
Published on:
26 Aug 2023 04:14 pm