
सरकारी योजनाओं के नाम पर महिला ले रही फर्जी हस्ताक्षर, 14 लाख की ठगी कर हुई फरार
Crime News : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में श्रम विभाग द्वारा की गए लाखों रुपयों के फर्जीवाड़े तथा गबन के बहुचर्चित मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दूसरी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपिया करमदा निवासी रूखमणी वर्मा पति स्व. श्याम वर्मा (53) को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ धारा 420, 409, 120 बी, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया है।
श्रम विभाग के अंतर्गत योजनाओं में हितग्राहियों का खाता खुलवाकर लाखों रुपए का गबन किया गया था। जिसके बाद अब तक की रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा कुल 14 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। प्रार्थिया का बैंक में खाता खोलवाकर एटीएम जारी कर फर्जी तरीके से पैसा निकालकर गबन किया गया। आरोपियों द्वारा पेशेवर तरीके से फर्जीवाड़ा कर हितग्राहियों को अपने झांसे में लिया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कोलियारी निवासी टीकेश्वरी ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पति की मृत्यु उपरांत शासन के योजना अंतर्गत छग भवन अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल मृत्यु योजना की राशि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति व एक फोटो को ग्राम करमदा के रूखमणी वर्मा पति स्व. श्याम वर्मा (53) के माध्यम से जिले के श्रम निरीक्षक मनोज मंडलेश्वर ने मीना वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा (27) निवासी रवान (एजेंट) के पास जमा करने को कहा।
इससे बाद में मैंने ग्राम करमदा के रूखमणी वर्मा के घर जाकर रामहिन बाई पति स्व. फागसिंग ध्रुव, तीजन बाई पति स्व. जगमोहन ध्रुव ग्राम कोलियारी को भी बुलाकर रूखमणी वर्मा के घर आवेदन जमा किया। कुछ दिनों बाद मीना वर्मा करमदा आकर रूखमणी वर्मा के घर बैंक आफ बड़ौदा शाखा भाटापारा में खाता खोलने के लिए फार्म भरे और हम तीनों का हस्ताक्षर व अंगूठा कराए। कुछ समय बाद बैंक के द्वारा तीनों का खाता प्रारंभ कर एटीएम जारी किया गया। बैंक में जानकारी प्राप्त करने पर बताए कि तीनों का पासबुक व एटीएमए सुमित्रा ध्रुव पिता शिव प्रसाद ध्रुव (27) निवासी कोडापार थाना भाटापारा ग्रामीण को दे दिया है।
इन चारों व्यक्तियों द्वारा आवेदिका टीकेश्वरी ध्रुव पति स्व. अवधराम ध्रुव (35), तीजन बाई, रामहिन बाई निवासी कोलियारी, सेवकराम ठाकुर पिता फेकुन ठाकुर, विद्या यादव पति रमेश यादव, सुशीला ध्रुव पति सियाराम ध्रुव करमदा, पंचराम ध्रुव पिता उभेराम ध्रुव धंवई, लोमश ध्रुव पिता पीलाराम ध्रुव बुड़गहन, बिसाली राम पिता धनीराम निषाद ग्राम बुड़गहन, श्याम बाई पति स्व. भीषण वर्मा निवासी करमदा, बैसाखु साहू पिता कलाराम साहू करमदा, रायसिंग निषाद पिता सुधवा निषाद बुड़गहन, परेमिन बाई ध्रुव पति खेलन ध्रुव करमदा, रतन सिंह ध्रुव पिता बुधुराम ध्रुव बुड़गहन से एक-एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर कुल 14 लाख रुपए एटीएम के माध्यम से निकाल लिया गया है।
संपूर्ण प्रकरण में सोची समझी रणनीति के तहत श्रम निरीक्षक मनोज मंडलेश्वर जिला श्रम अधिकारी बलौदाबाजार शासकीय सेवक होते हुए अन्य आरोपी एजेंट मीना वर्मा, रूखमणी वर्मा, सुमित्रा ध्रुव द्वारा हितग्राहियों की शासकीय रकम को धोखा देकर निकाल लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपिया रूखमणी वर्मा को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Updated on:
26 Aug 2023 03:43 pm
Published on:
26 Aug 2023 03:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
