
कारोबारी ने पहले होटल बुलाया.. फिर मारपीट कर किया दुष्कर्म, महिल ने थाने में बताई आपबीती
Jagdalpur Crime News : शहर के स्टील कारोबारी के खिलाफ एक महिला ने बोधघाट थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में बोधघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची मगर वह गिरफ्तारी से पहले फरार हो गया। बताया जा रहा है कि समीर जैन के खिलाफ पुलिस ने दैहिक शोषण का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक शादीशुदा महिला ने कारोबारी पर शारीरिक शोषण और मारपीट करने की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज करवाई है।
पुलिस के मुताबिक महिला का आरोपी से पहले से जान पहचान थी और लम्बे समय से उनका घर में आना जाना था। महिला का आरोप है कि उक्त कारोबारी द्वारा उसे 15 अगस्त को अपने होटल में बुलाकर जबरदस्ती करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने कारोबारी पर धारा 294, 323, 376, 376 (2)(एन), 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर विकास कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Published on:
26 Aug 2023 12:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
