जगदलपुर

चुनावी परिणाम का किसानों को भी इंतजार, धीमी पड़ी धान की खरीदी

Jagdalpur News: किसानों को भी 3 दिसंबर को होने वाले चुनावी परिणाम का इंतजार है, इसके चलते धान खरीदी की गति धीमी पड़ी है।
2 min read
Nov 28, 2023
Paddy procurement slowed down, waiting for election results
चुनावी परिणाम का किसानों को भी इंतजार

जगदलपुर। Chhattisgarh News: किसानों को भी 3 दिसंबर को होने वाले चुनावी परिणाम का इंतजार है, इसके चलते धान खरीदी की गति धीमी पड़ी है। संभाग के 382 केन्द्रों मेंं से अब तक 148 केन्द्रों में एक भी किसान नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों की नजर चुनावी परिणाम और पार्टी की घोषणाओं पर है।

गौरतलब है कि विगत वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए था। वहीं इस चुनावी साल में कांग्रस ने चुनावी घोषणा में किसानों को 3200 रुपए समर्थन मूल्य देने और भाजपा ने 3100 रुपए समर्थन मूल्य देने की बात कही है। बहरहाल पार्टी कोई भी जीते, यह तो तय है कि किसानों को समर्थन मूल्य की राशि तो बढक़र ही मिलेगी। कांग्रेस पार्टी के द्वारा कर्ज माफी की भी घोषणा की गई है, यदि कांग्रेस को जीत हासिल होता है, तो किसानों का पुराना कर्ज फिर माफ हो सकता है। इसी उम्मीद में किसान धान बेचने के लिए चुनाव परिणाम पर टकटकी लगाएं हैं। वहीं जिन किसानों ने अब तक धान बेचा है और लोन उनका है, तो बैंक लिंकिंग के माध्यम से लोन की राशि काटकर शेष राशि दे रही है। ऐसे में किसान असमंजस की स्थिति में हैं और धान बेचने के लिए कम संख्या में ही पहुंच रहे हैं।

बैंक ने 21 करोड़ का लोन वसूला

संभाग भर के किसानों ने अब तक 15 हजार किसानों ने धान बेचा है, जिसमें बैंक ने लिंकिग के माध्यम से 21 करोड़ रुपए लोन की राशि वसूल किया है। वहीं अब भी संभाग भर में दो लाख से अधिक किसान हैं, जिन्होंने अब तक धान नहीं बेचा है। जिन्हें चुनावी नतीजे और घोषणाओं के अमल होने का इंतजार हैं।

अभी 2108 रुपए में खरीदा जा रहा है धान

केन्द्र सरकार के द्वारा लागू एमएसपी के तहत वर्तमान समय में केन्द्रों के द्वारा किसानों ने मोटा धान 2183 रुपए और पतला धान 2203 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। किसानों का इस मूल्य पर धान की राशि का भुगतान हो रहा है।

Published on:
28 Nov 2023 02:35 pm