जगदलपुर

महज 70 हजार रुपयों के लिए छोटे भाई का अगवा करने जा रहा था ये काम, महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस ने दबोचा

CG Breaking News : उधारी वसूलने युवक को अगवा कर ले जाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार से युवक को लेकर राजस्थान लेकर जा रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2023, 5:13 PM IST
arrest_1.jpg
File Photo

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है जहाँ उधारी वसूलने युवक को अगवा कर ले जाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार से युवक को लेकर राजस्थान लेकर जा रहे थे। पुलिस ने राजनांदगांव और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर नाकेबंदी करते हुए आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ लिया। बस्तर पुलिस आरोपियों को लेकर छत्तीसगढ़ पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में झालावाड़ के भवानी मंडी निवासी गंगाराम ने करीब तीन साल पहले स्थानीय सूरजमल जैन से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में गंगाराम ने सूरजमल के फार्म हाउस पर दो साल सात महीने काम किया और 1.80 लाख रुपए चुका दिए। आरोप है कि बाकी रकम के लिए सूरजमल घर आकर गंगाराम से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। तंग आकर गंगाराम परिवार सहित बस्तर के ग्राम आसना आ गया और किराए के मकान में रहकर प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का धंधा करने लगा।

इस बीच 30 अप्रैल को सूरजमल और एक अन्य आरोपी मोहन राठौर घर में जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने गंगाराम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और अगवा कर ले जाने लगे। गंगाराम भागकर कहीं छिप गया। इस पर दोनों आरोपियों ने उसके चाचा सुरेश कुमार को जबरदस्ती इनोवा कार में बिठा लिया और अगवा कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने अफसरों को वारदात की सूचना दी।


राजनांदगांव व महाराष्ट्र दबिश

पुलिस आरोपियों के हुलिए और गाड़ी नंबर के आधार पर राजनांदगांव और महाराष्ट्र की साकोली कारडा पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद दोनों जगह नाकाबंदी की गई। महाराष्ट्र पुलिस ने चेकपोस्ट पर गाड़ी को रुकवा लिया और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
5 May 2023, 5:13 PM IST
Published on: