जगदलपुर

Breaking : जगदलपुर पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में आमसभा को करेगें संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंच चुके है। यहां जगदलपुर में उनका जोर शोर से स्वागत किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 1:08 PM IST
जगदलपुर पहुंचे पीएम मोदी
Breaking : जगदलपुर पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में आमसभा को करेगें संबोधित

जगदलपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंच चुके है। यहां जगदलपुर में उनका जोर शोर से स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार के बाद सीधे लालबाग सभास्थल की ओर रूख कर चुके है। यहां उनके द्वारा पूरे बस्तर संभाग के प्रत्याशियों में जोश भरा जाएगा बता दें पहले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर के लालबाग मैदान में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली चुनावी सभा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में शामिल होने ें राजनांदगांव से निकलकर सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे। चुनाव के चलते आए दिन हो रहे लगातार नक्सली हमले की वजह से पूरा जगदलपुर शहर छावनी में तब्दील किया गया है। आपको बता दे कि, पूरे शहर में 10 हजार अर्ध सैनिक बलों से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सीआपीएफ डीआरजी, एसटीएफ, एसपीजी के जवान शामिल है।

आसमान से भी रखी जाएगी नजर
चुनाव के चलते आए दिन हो रही नक्सली वारदात के चलते सुरक्षा के मद्देनजर चारों दिशाओं से ही नहीं बल्कि आसमान से भी रखी जाएगी नजर, हवा में हेलीकॉप्टर व ड्रोन से जवान सभास्थल की निगरानी करेगें।

Updated on:
9 Nov 2018, 1:08 PM IST
Published on: