जगदलपुर

स्क्रीनिंग कमेटी के जाते ही कांग्रेस में तेज हुई राजनीति

प्रत्याशियों का कच्चा चिट्ठा लेकर रायपुर, दिल्ली जाने की तैयारी, स्क्रीनिंग कमेटी के जाते ही तेज हुई सियासत
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 10:05 AM IST
कांग्रेस में तेज हुई राजनीति
स्क्रीनिंग कमेटी के जाते ही कांग्रेस में तेज हुई राजनीति

जगदलपुर. स्क्रीनिंग कमेटी के जाते ही विधानसभा के लिए फार्म भरकर टिकट की दौड़ में आगे निकलने के लिए प्रतिद्वधियों का कच्चा चिट्ठा निकाल तैयार कर लिया है। वहीं इसे हाइकमान के सामने रखकर अपनी टिकट की भी संभावनाएं कांग्रेसी नेता तलाश रहे हैं। पेपर कटिंग से लेकर उनके संपत्ति के ब्यौरे तक का रिकार्ड यह नेता अपने साथ लेकर रायपुर में पीसीसी और दिल्ली में हाइकमान के सामने पेश करने की तैयारी कर ली है। कुछ तो रवाना भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान जमकर हंगामेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ था। अब इस घटना को भुनाने के साथ ही अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इसके लिए सामाचार की कटिंग, कार्यकर्ताओं के समर्थन पत्र, विपक्षियों के खिलाफ शिकायत पत्र, पार्टी में सक्रियता, भीतरघात जैसे कई मापदंड पर डाटा तैयार कर रखा है। अब रायपुर व दिल्ली पहुंचकर इसे सामने रखने का प्रयास जारी है।

फिर वही परम्परा
मालूम हो कि उम्मीदवारों को दिल्ली तक की दौड़ न लगाना पड़े, इसलिए राहुल गांधी ने नया प्रयोग करते हुए स्क्रीनिंग कमेटी को विधानसभाओं तक पहुंचने के लिए निर्देश दिए थे। बावजूद इसके वहीं परम्परा फिर चलती नजर आ रही है। हालांकि हाइकमान की माने तो एेसे लेागों की जानकारी लगते ही उन पर गाज गिर सकती है।

सितंबर तक हो जाएगी टिकट की घोषणा
पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार राहुल फार्मूले के हिसाब से टिकट वितरण किया जाएगा। इसके तहत एेन समय में नहीं बल्कि पहले ही टिकट की घोषणा हो जाएगी। ताकि डेमेज कंट्रोल समय पर हो सके। साथ ही प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में माहौल बनाने का भी पर्याप्त समय मिल सके। इसे देखते हुए ही सितंबर 15 तक करीब करीब सभी सीटों के लिए प्रत्याशी फाइनल कर दिए जाएंगे।

शक्ति व विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
बस्तर दौरे के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के सामने तरह तरह से शक्ति व विरोध प्रदर्शन के करने वालों के खिलाफ हाइकमान ने जानकारी मांगी है। अब एेसे लोगों के उपर कार्रवाई हो सकती है। मालूम हो कि बैठक के दौरान कांग्रेस भवन में और उसके बाहर और सर्किट हाउस में समाज संगठन के जरिए भी कुछ लोगों ने अपने फेवर के लिए माहौल बनाने की कोशिश की भी अब उनके पर भी गाज गिर सकती है। इसके बावजूद हल्की फूल्की हरकतें जारी हैं। हालांकि यह सामने नही हो रही हैं।

Published on: