जगदलपुर

ऐसे निजी स्कूलों से छीन ली जाएगी मान्यता, शिक्षा विभाग कभी भी कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Private School: शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इस संबंध निर्देश जारी होने वाला है। वहीं अब प्राइवेट स्कूलों में सीजी बोर्ड के सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा आयोजित होगी..
less than 1 minute read
Guidelines for Private Schools

Private School: समूचे बस्तर संभाग में सैकड़ों ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जिनकी मान्यता सीजी बोर्ड से है लेकिन वे स्कूल में पढ़ाई निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से करवाते हैं। ऐसे स्कूल पर अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। नए शिक्षा सत्र में अगर कहीं से भी यह शिकायत आई कि निजी प्रकाशकों की किताब पढ़ाई जा रही है तो स्कूल से बोर्ड की मान्यता छीन ली जाएगी। शिक्षा विभाग के इस निर्णय पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इस संबंध निर्देश जारी होने वाला है। वहीं अब प्राइवेट स्कूलों में सीजी बोर्ड के सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा आयोजित होगी। पहले निजी प्रकाशकों के सिलेबस के आधार पर परीक्षा का आयोजन होता था।

Private School: किताब बांटने दी जा रही ट्रेनिंग

अब स्कूूलों को पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से ही किताबें लेनी होंगी। किताबों को स्कैनिंग और पावती लेकर ही प्राइवेट स्कूलों को दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर अब निजी स्कूलों में औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अगर निजी स्कूल किताबें नहीं पढ़ाते पाए जाते हैं तो स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी।

अब पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से ट्रक में किताबें लोड होने के दो दिन पहले ही संकुल समन्वयक को मैसेज कर दिया जाएगा कि इस तारीख को किताबें स्कूल पहुंच जाएंगी। किताबों को कैसे खाली करवाना है, स्कैनिंग कैसे करनी है, बांटी गई किताबों की जानकारी कैसे भरनी है, इसके लिए डीईओ, डीएमसी, बीआरसी और संकुल समन्वयक को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है।

Updated on:
12 May 2025 01:51 pm
Published on:
12 May 2025 01:49 pm
Also Read
View All
Jagdalpur News: 3 करोड़ के गबन में दूसरी गिरफ्तारी, और कौन आएगा जांच के घेरे में? सामने आ सकते हैं कई और नाम!

बस्तर में पहला सरकारी पॉडकास्ट स्टूडियो शुरू, पहले पॉडकास्ट में विजय शर्मा का इंटरव्यू, क्रिएटर्स को मिला मंच

Patrika Interview: बस्तर के उन रास्तों पर दौड़ी बाइक, जहां कभी जाने से भी डरते थे लोग, गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘पत्रिका’ से खास बातचीत में कही यह बात

जगदलपुर में कल्याण साख समिति घोटाला! 3 करोड़ की हेराफेरी में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

Naxal free Bastar: नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर के 93 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास