जगदलपुर

Saavan 2023 : इस तारीख को मत भूलें भगवान शिव पर जल चढ़ाना , बरसेगी असीम कृपा ,ज्योतिषाचार्य ने बताई विधि

Saavan 2023 : शिव उपासना का सबसे पवित्र ( saavan month 2023) महीना सावन 4 जुलाई मंगलवार को शुरू हो गया । इस वर्ष( this year savaan ) सावन पूरे 59 दिनों का होगा यही वजह है कि इस वर्ष शिव भक्ति और आराधना केे लिये शिव भक्तों को दो माह का समय मिलेगा।

2 min read
Jul 06, 2023
Saavan 2023 : इस सावन इस तारीख को मत भूलें भगवान शिव पर जल चढ़ाना , बरसेगी असीम कृपा ,ज्योतिषाचार्य ने बताई विधि

जगदलपुर . शिव उपासना का सबसे पवित्र महीना सावन 4 जुलाई मंगलवार को शुरू हो गया । इस वर्ष सावन पूरे 59 दिनों का होगा यही वजह है कि इस वर्ष शिव भक्ति और आराधना केे लिये शिव भक्तों को दो माह का समय मिलेगा।

इस दो महीने के आठ सोमवार सहित कई तीज त्यौहार होने के चलते श्रद्धालुओं के सारे मनोरथ पूरे होंगे। सावन के महीने में सोवमवार व्रत और मासिक शिवरात्रि सहित कांवड़ यात्रा किया जाता है। इन दिनों शिवलिंग का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है यही कारण है कि इन महीनों में शिव जी का पूरे भक्ति भाव से आराधना करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी मनोरथ पूरा करते हैं।

अधिक मास का विशेष महत्व

पंडित दिनेश दास ने बताया कि वैदिक पंचाक में विक्रम संवत 2080 नल 12 की जगह 13 मास का है। काल गणना के अनुसार प्रत्येक तीसरे वर्ष बाद ऐसी स्थिति बनती है। वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर होती है। दोनों में परिवर्तन होने के चलते एक वर्ष में 11 दिनों का अंतर आ जाता है और तीसरे वर्ष 33 दिनों का एक अतिरिक्त माह बन जाता है जिसे अधिक मास कहा जाता है। अधिक मास भगवान विष्णु को विशेष रूप से प्रिय है।

ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश दास ने बताया कि चार जूलाई से शुरू सावन इस बार दो महीने का होगा और 31 अगस्त तक रहेगा। इस दो महीने के बीच अनेक धार्मिक व्रत और त्यौहार भी होंगे जिसके चलते भक्तों को विशेष फलदायक होगा। 4 जुलाई को सावन महीना के शुरूआत के बाद इस साल सावन माह में आठ सोमवार के अलावा 6 जुलाई को संकष्टी चतुर्थी, 13 जुलाई को कमिका एकादशी, 15 जुलाई को प्रदोष व्रत, 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या, 19 जुलाई हरियाली तीज, 21 अगस्त नागपंचमी और 30 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व होगा।

सावन के 8 सोमवार

विशेष पर्व

Updated on:
06 Jul 2023 06:20 pm
Published on:
06 Jul 2023 06:19 pm
Also Read
View All