19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-63 पर बड़ा हादसा! रास्ते में पलटी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Scorpio Accident: जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर मारेंगा के पास स्कॉर्पियो का टायर फटने के बाद बड़ा हादसा हो गया। नवरंगपुर के एक ही family के 6 लोग घायल हुए, जो किरंदुल से शादी समारोह से लौट रहे थे।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Scorpio Accident

नेशनल हाईवे में स्कॉर्पियो का टायर फटा (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Scorpio Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नवरंगपुर के एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए, जो किरंदुल में शादी समारोह से लौट रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Chhattisgarh Scorpio Accident: शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगपुर निवासी दीपक, नरेंद्र, गजेंद्र, जोगेंद्र, नवीन और जिसुधन अपने परिवार के साथ किरंदुल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग देर रात करीब 2 बजे स्कॉर्पियो वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे।

रास्ते में पहले हुआ टायर ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि लौटते समय रात करीब 3 बजे अचानक वाहन का एक टायर ब्लास्ट हो गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा और गाड़ी को सुरक्षित रोक लिया। इसके बाद सभी यात्रियों ने मिलकर खराब टायर बदला और नया टायर लगाकर फिर से नवरंगपुर के लिए रवाना हो गए।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

सुबह करीब 6 बजे जब वाहन मारेंगा के पास पहुंचा, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। नींद की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया।

Chhattisgarh Scorpio Accident: लंबी यात्रा में सावधानी जरूरी

यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान और नींद के खतरे को उजागर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार ड्राइविंग के दौरान पर्याप्त आराम और सतर्कता बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग