
Weather Alert: सर्दी की विदाई से पहले झमाझम बारिश को लेकर चेतावनी जारी हो गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो गई है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। करीब दो दिनों तक बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। हालांकि अब इसका इसर प्रदेश में दिख रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत देश के 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अब कल से यानी 21 फरवरी से इसका असर दिख रहा है। इधर बस्तर में कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। अगले दो दिनों तक यहां गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इधर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में बादल छाए रहेंगे। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अनुमान है।
मौसम में बदलाव से एक बार फिर ठंड की वापसी हो जाएगी। बता दें कि फरवरी के महीने में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं एक सप्ताह तक मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।
दुर्ग जिले में प्रदेश की सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार यानी 20 फरवरी को जिले में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो भी प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक था। इसमें औसत से 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रात का न्यूनतम पारा भी अब लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 1.2 डिग्री की वृद्धि पर 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन दिनों जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। बीच-बीच में हल्की ठंडी हवाएं चल रही है तो कभी दिन में तेज धूप से हलाकान होना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, अभी पश्चिम में दो विक्षोभ बने हुए हैं। इससे बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आने की संभावना है। जिसके कारण 22 फरवरी से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके 2 दिन बाद 2-3 डिग्री तक रात का तापमान गिर सकता है, जिससे सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ सकती है।