जगदलपुर

Weather Alert: फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ! इन 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आंधी-तूफान चलने की भी संभावना

Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ से मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते मौसम में बदलाव होगा।
2 min read
Mar 31, 2025
Weather Alert: फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ! इन 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आंधी-तूफान चलने की भी संभावना

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ से मध्य महाराष्ट्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते 3 अप्रैल से मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश संभावित है।

2 और 3 अप्रैल को हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि तीसरा सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना है। यह सिस्टम 2 से 3 अप्रैल तक एक्टिव हो सकता है। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद 3 अप्रैल से मौसम बदलेगा। रविवार को जगदलपुए का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Weather Alert: इन जिलों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 1 और 2 अप्रैल को दुर्ग, बस्तर संभाग और अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 1 अप्रैल को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर इलाके में बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल को को दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश के आसार हैं।

गरज चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही कुछ जगहों पर अंधड़ चलने की भी संभावना है, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में फिर से एक बार गिरावट होने की संभावना है।

संभाग में कैसा रहा तापमान

रायपुर संभाग: अधिकतम 41° डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री
दुर्ग संभाग: अधिकतम 40 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री
बिलासपुर संभाग: अधिकतम 39 डिग्री, न्यूनतम 22 डिग्री
सरगुजा संभाग: अधिकतम 37 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री
बस्तर संभाग: अधिकतम 38 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री

Published on:
31 Mar 2025 12:02 pm