जगदलपुर

अज्ञात वाहन ने पति पत्नी को ठोकर मार हुआ फरार, इलाज के दौरान पत्नी की मौत, पति गंभीर

वारदात को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2019, 5:04 PM IST
dummy image
dumy image

जगदलपुर. शहर में पढ़ रहे बेटे से मिलने आ रहे मां व पिता को बीच में अचानक से एक वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जहां उसका उपचार जारी था। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई है। पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिस वाहन की ठोकर से ये हादसा हुआ उस वाहन की तलाश में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।

तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को ठोकर मार दी
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानाक्षेत्र अतंर्गत बागमोहलई निवासी रान कश्यप पति शोभाराम कश्यप दोनों पति पत्नी बाईक क्रमांक CG 17 KK 6988 में जगदलपुर अपने बेटे से मिलने जा हे थे उसी समय कुदालकगांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को ठोकर मार दी।

महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
इस हादसे में दो पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल में भर्ती करवाया गया था। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं पति का इलाज अभी भी जारी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Updated on:
9 Sep 2019, 5:04 PM IST
Published on: