जयपुर

Jaipur News: जयपुर में किसने तोड़ी वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सच, देखें VIDEO

Tejaji Temple in Jaipur: एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मूर्ति खंडित होने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उनका कहना था कि बाहर से आए लोगों ने पत्थरबाजी की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 8:44 PM IST
Veer Tejaji
पत्रिका फोटो

जयपुर में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा को खंडित करने की घटना के बाद माहौल गर्मा गया है। शुक्रवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रताप नगर सेक्टर-3 स्थित तेजाजी मंदिर की प्रतिमा तोड़े जाने से हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जयपुर-टोंक रोड पर प्रदर्शन करते हुए टायर जलाए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लिया। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मूर्ति खंडित होने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उनका कहना था कि बाहर से आए लोगों ने पत्थरबाजी की थी।

यहां देखें वीडियो

वहीं प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल ने कहा है कि वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करके हमारी श्रद्धा और आस्था पर हमला किया गया है, यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कन्हैयालाल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व विद्वेष फैलाने और माहौल खराब करने की कुचेष्टा के तहत इस तरह की निकृष्ट हरकत करते हैं। राज्य सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है। दोषी व्यक्ति किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

Updated on:
29 Mar 2025, 8:44 PM IST
Published on: