जयपुर

Patrika Igniters-2026: ‘पत्रिका इग्नाइटर्स-2026’ का आगाज आज, 4 दिन तक चलेगा, 1000 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित ‘पत्रिका इग्नाइटर्स-2026’ का शुभारंभ आज जयपुर में होगा। 4 दिवसीय आयोजन में 10वीं और 12वीं के करीब एक हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ करियर, एआई, इनोवेशन और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।
2 min read
Jul 15, 2026
Patirka Igniters 2026
फाइल फोटो: पत्रिका

राजस्थान पत्रिका की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और करियर मार्गदर्शन को समर्पित 'पत्रिका इग्नाइटर्स-2026' का शुभारंभ बुधवार शाम 4 बजे जेएलएन मार्ग स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में होगा। चार दिवसीय इस आयोजन में जयपुर जिले के सीबीएसई, आरबीएसई और आईबी बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के उन करीब एक हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका और स्कूली शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव होंगे। समारोह में चयनित विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित ई-इनविटेशन के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।

सम्मान के साथ मिलेगा भविष्य का मार्गदर्शन

'पत्रिका इग्नाइटर्स-2026' केवल सम्मान समारोह नहीं होगा, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला मंच भी बनेगा। कार्यक्रम के दौरान देश के शिक्षाविद् और विशेषज्ञ विद्यार्थियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इनोवेशन, उद्यमिता, उच्च शिक्षा, करियर के नए अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगे। विशेषज्ञ बदलते दौर की चुनौतियों और संभावनाओं से विद्यार्थियों को रूबरू कराते हुए उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने में मार्गदर्शन देंगे।

इन संस्थानों का मिलेगा साथ

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय है। पावर्ड बाय प्रताप विश्वविद्यालय, नॉलेज पार्टनर एमिटी विश्वविद्यालय है। सपोर्टेड बाय आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी संस्थान (एसकेआईटी) है। आईएएस/आरएएस विशेषज्ञ सम्यक संस्थान होगा। कार्यक्रम का संचालन आईएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी और अभिभावक 9928015903, 9828557513 और 7737103990 पर संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षा जगत ने सराहा पत्रिका का प्रयास

विद्यार्थियों को एआई, इनोवेशन और उभरती तकनीकों की जानकारी भी जरूरी है। 'पत्रिका इग्नाइटर्स' विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में सराहनीय पहल है।
प्रो. (डॉ.) अमित जैन, प्रो-वाइस चांसलर, एमिटी यूनिवर्सिटी

पत्रिका इग्नाइटर्स केवल प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
मोनिका मित्तल अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन, आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

पत्रिका इग्नाइटर्स' मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें भविष्य के बेहतर अवसरों से जोड़ने वाला सार्थक मंच है।
राजीव बियानी, चेयरमैन, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज

हर प्रतिभा सम्मान की हकदार होती है और 'पत्रिका इग्नाइटर्स' इसी सोच को साकार करने वाला उत्कृष्ट मंच है।
जयपाल मील, निदेशक, एसकेआईटी

'पत्रिका इग्नाइटर्स' हजारों विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देने वाला प्रभावी अभियान है।
कौशल भारद्वाज, (डिप्टी कमिश्नर जीएसटी) अध्यक्ष, राजस्थान राज्य कर सेवा संघ

Updated on:
15 Jul 2026 09:21 am
Published on:
15 Jul 2026 09:19 am
Also Read
View All
राजस्थान विधानसभा अमृत महोत्सवः गौरवशाली इतिहास के बावजूद घटती बैठकें, बढ़ता हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति

Rajasthan: मां का सपना अधूरा, राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला; हर परिवार पूछ रहा ये 3 सवाल

‘ऊपर से फोन करा दो, रात 12 बजे बाद भी मिल जाएगी एंट्री’, पत्रिका की पड़ताल में जयपुर के क्लबों का सच आया सामने

एक्शन मोड में आए CM भजनलाल: दहेज दोषी डॉक्टर को किया बर्खास्त, IAS समेत 15 अधिकारियों पर कार्रवाई, 2 की रोकी वेतन वृद्धि

IPS Dr. Priti Chandra : राजस्थान पुलिस की ‘लेडी सिंघम’ को अब भरतपुर रेंज की कमान, IG बनने के बाद पहली बार मिली फील्ड पोस्टिंग