
जयपुर. आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जिसे रमा एकादशी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज वैधृति योग है। आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। आज लक्ष्मी नारायण की पूजा करें, तुलसी माता के समक्ष घी का दीप जलाएं। जरूरतमंदों को दान दें।
आज वैज्ञानिक शोध, अध्यापन, लेखन, राजनीतिज्ञ, संगीतज्ञ, खिलाड़ी, वरिष्ठ अधिकारी, सांसद या मंत्री, मनोरंजन से जुड़े काम, पुरोहित, धर्म गुरु, प्रवचनकर्ता, वित्तीय, समाज-सेवा, विवाह सलाहकार, गणित, विज्ञान, इंजीनियरिंग, खगोल शास्त्र, विज्ञापन, पत्रकारिता आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 20 शक सम्वत 1942
कार्तिक कृष्ण एकादशी बुधवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 26 रवि उल्लावल 24, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु।
चन्द्रमा मघ्याह्न 12 बजकर 01 मिनट तक सिंह उपरान्त कन्या राशि पर संचार करेगा।
एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 41 मिनट तक उपरान्त द्वादशी तिथि का आरंभ।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दिनभर बना रहेगा
वैधृति योग सांय 07 बज कर 27 मिनट तक उपरान्त विष्कुभ योग का आरंभ।
बव करण अपराह्न 2 बजकर 02 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल— उत्तर दिशा
आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
अमृत काल रात को 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 18 मिनट से शाम 05 बजकर 43 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 12 नवंबर को 4 बजकर 56 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा।
गुलिककाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।