जयपुर

गेट का नुकीला सरिया पेट में घुसा, बच्चे की मौत, पौने घंटे तक गेट पर लटका रहा मासूम, माता-पिता गए थे रामदेवरा की पदयात्रा पर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 9:25 AM IST
gate

जयपुर/श्रीगंगानगर। पदमपुर क्षेत्र के गांव 17 बीबी में रविवार दोपहर बच्चों के साथ खेलते हुए स्कूल के गेट का नुकीला सरिया घुसने से एक बच्चा करीब पौने घंटे गेट पर ही लटका रहा। इससे उसकी मौत हो गई।

गेट पर चढकऱ अंदर जाने का प्रयास कर रहा था बच्चा
पुलिस ने बताया कि गांव 17 बीबी में सातवीं कक्षा में पढऩे वाला हरमन (11) पुत्र बूटा सिंह दोपहर दो बजे अपने साथियों के साथ नहर पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक चले गए। स्कूल बंद था, लिहाजा दो बच्चे गेट के नीचे से स्कूल के अंदर चले गए। जबकि हरमन गेट के ऊपर चढकऱ स्कूल में अंदर जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गेट पर लगा नुकीला सरिया उसके पेट में घुस गया।

भाग गए साथी, नहीं बताया किसी को
यह देख उसके साथी वहां से भाग निकले। डर के मारे उन्होंने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। घटनास्थल के आसपास भी कोई नहीं था। घटना के करीब पौने घंटे बाद स्कूल के सामने रहने वाली एक महिला ने बच्चे को गेट पर लटकते देख पड़ोसी को अवगत कराया। खबर फैलते ही लोग जमा हो गए और बच्चे के दादा को इसकी सूचना दी। लोगों ने बच्चे को नीचे उतारा और शव को घर ले गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों व गांव वालों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। उसके माता-पिता रामदेवरा पदयात्रा में गए हुए हैं। इसलिए ग्रामीणों ने कहा कि उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। शव को फ्रिजर में रखा गया है।


वहीं दूसरी ओर...
भीलवाड़ा। निमोनिया और जुकाम होने पर एक ढाई माह के बच्चे को चिकित्सक को दिखाने की बजाय पेट पर डाम लगाने का मामला सामने आया है। हीरा खेड़ी (चित्तौडगढ़़) निवासी गिरिराज के साढ़े तीन माह के पुत्र बालकिशन को जुकाम और निमोनिया की शिकायत थी। परिवार के एक रिश्तेदार ने इलाज के नाम पर उसे गर्म सलाखों से पेट पर डाम लगा दिया। इसके बाद बालकिशन की हालत बिगड़ी तो परिजन शनिवार रात उसे भीलवाड़ा कि मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया। अभी बच्चे की हालत में सुधार है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना