जयपुर

राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, सूची में शामिल हुआ नया जिला

प्रदेश में बीएसएफ के जवानों में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में लगातार वृद्धी हो रही है। गुरुवार को 12 जवानों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2020, 2:51 PM IST
12 bsf new corona positive 83 new cases in rajasthan

जयपुर। प्रदेश में बीएसएफ के जवानों में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में लगातार वृद्धी हो रही है। गुरुवार को 12 जवानों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। दो दिन में 42 बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में कुल 83 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए तथा दो मौत दर्ज की गई है।

कोरोना के नए जिलों में सिरोही भी शामिल हो गया है। सिरोही में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इसी के साथ प्रदेश के 31 जिलों में अब कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अब प्रदेश में बूंदी और श्रीगंगानगर जिले ही कोरोना से मुक्त हैं।

उधर बीएसएफ के जवानों में कोरोना की लगातार पुष्टि होने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया हैं। मंडोर स्थित सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में क्वॉरंटीन के लिए आए बीएसएफ के 57 जवानों में से 42 जवानों में कोरोना पॉजिटिव आया है। इन जवानों को चार दिन पहले दिल्ली से जोधपुर में क्वॉरंटीन के लिए लाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चौथे दिन सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले जोधपुर में ज्यादा आए। जोधपुर में 22, जयपुर में 13, चित्तौड़गढ़ में 16, अजमेर में 5, धौलपुर में 4, पाली में 7, कोटा में 2, सीरोही में 1 तथा टोंक में कोरोना पॉजिटिव का 1 मामला सामने आया है।

Published on: