जयपुर

Jaipur News: पार्षद ही कर रहे अवैध निर्माण, मंत्री की फटकार के बाद हरकत में आया निगम; 12 इमारत सील

हेरिटेज नगर निगम के आदर्श नगर जोन में पार्षद ही अवैध इमारतों को खड़ा करवा रहे हैं। मंत्री की फटकार के बाद हेरिटेज नगर निगम हरकत में आया और कार्रवाई की।

less than 1 minute read
Mar 14, 2025

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम के आदर्श नगर जोन में पार्षद ही अवैध इमारतों को खड़ा करवा रहे हैं। राजनीतिक रसूख के चलते निगम कार्रवाई करने से डरता रहा, जब स्थानीय लोगों ने लगातार विरोध किया और मामला नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा तक पहुंचा और मंत्री की फटकार के बाद निगम की टीम दौड़ी। आदर्श नगर जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा ने कार्रवाई करते हुए 12 अवैध इमारतों को सील किया।

नोटिस देता रहा निगम, कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाया: पार्षद घनश्याम चंदलानी की ओर से सिंधी कॉलोनी के भूखंड संख्या 717 में फ्लैट का निर्माण करवाया जा रहा था। पहली बार मार्च, 2024 में नोटिस जारी किया गया। इसके बाद जून और दिसंबर, इस वर्ष मार्च में भी निगम ने नोटिस जारी किया। इसी तरह सिंधी कॉलोनी के भूखंड संख्या 17-ए में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर भी निगम ने चार नोटिस दिए। ये भूखंड भी पार्षद का ही है।

निर्माण अवैध तो कार्रवाई में देरी क्यों?

एक वर्ष से निगम लगातार नोटिस दे रहा था था, लेकिन जब कार्रवाई की तो ज्यादातर के निर्माण पूरे हो चुके थे। कुछ फ्लैट में तो लोग भी रह रहे हैं। ऐसे में सवाल ये भी खड़ा होता है कि जब निर्माण अवैध था तो कार्रवाई करने में देरी क्यों? क्या निगम के अधिकारी निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि 12 सील की गई इमारतों में सात व्यावसायिक और पांच आवासीय हैं।


यह भी पढ़ें

Also Read
View All

अगली खबर