जयपुर

Vande Bharat Express : 12 अप्रैल से चलेगी राजस्थान की पहली वंदेभारत Train, Pm Modi दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express Train: वंदेभारत ट्रेन संचालन को लिए तस्वीर साफ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को अजेमर से जयपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलने वाली वंदेभारत का शुभारंभ करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2023, 1:50 PM IST
pm_modi_vande_bharat.jpg

Vande Bharat Express Train: वंदेभारत ट्रेन संचालन को लिए तस्वीर साफ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को अजेमर से जयपुर होते हुए दिल्ली के लिए चलने वाली वंदेभारत का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 इस ट्रेन को पीएम हरी झंडी दिखांएगे। यह प्रदेश की पहली हाइराइज ट्रेन है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रदेश के लोगों को काफी लाभ होगा। यह देश की 13वीं वंदेभारत ट्रेन होने जा रही है।


मंगलवार को हुआ था ट्रायल
इस ट्रेन का पहला ट्रायल मंगलवार को हुआ था। अजमेर से जयपुर के बीच ट्रेन को चलाकर पूरी तरह से सिस्टम चेक किया गया था। इस ट्रेन को राजस्थान की जरूरत के अनुसार तैयार किया गया है। फिलहाल इसका ट्रायल रन में ठहराव अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी और फिर दिल्ली रहा लेकिन इसका वाणिज्यिक ठहराव कहां कहां रहता है। यह देखना होगा।


यह रहेगा ट्रेन का स्टापेज
उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि ट्रेन का स्टापेज तय कर दिया गया है। अजमेर के बाद यह जयपुर, अलवर और फिर गुडगांव में रूकेगी। रेवाड़ी के लिए अभी स्टापेज तय नहीं हो पाया है। यह प्रस्तावित है।


फैक्ट फाइल

अधिकतम स्पीड : 160 किलोमीटर प्रतिघंटा
वर्तमान स्पीड : 110 किलोमीटर प्रतिघंटा
बॉडी की लम्बाई : 24 हजार एमएम
चौड़ाई : 3240 एमएम
कोच : कुल 16 कोच; 12 सामान्य, 2 एग्जीक्यूटिव व 2 ड्राइविंग कोच
टॉयलेट्स : 2
सीट चेयर कार : 78 सीट
सीट एक्जीक्यूटिव कार : 52 सीट

Updated on:
8 Apr 2023, 1:50 PM IST
Published on: