जयपुर

14 May 2024 : बस एक क्लिक, यहां जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें 

राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें 

3 min read
May 14, 2024

आज क्या खास

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बतौर भाजपा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सुबह साढ़े 11 बजे दाखिल करेंगे नामांकन, उससे पहले सुबह 10 बजे काल भैरव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड में चुनावी दौरा आज, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कोडरमा में दोपहर साढ़े 3 बजे करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल में चुनावी दौरा आज, दो अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तर प्रदेश दौरा आज, अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित

- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज उत्तर प्रदेश की महाराजगंज और बांसगांव की दो अलग-अलग लोकसभा सीटों पर जनसभाओं को करेंगे संबोधित, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे वोट अपील

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट पर संयुक्त जनसभा आज, इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे वोट अपील

- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा आज, केंद्र सरकार के मंत्रियों व भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं से कर सकते हैं मुलाक़ात, हरियाणा जाने का भी है प्रस्तावित कार्यक्रम

- राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के पट आज रात 10 बजे से कल बुधवार शाम 5 बजे तक रहेंगे बंद, इस दौरान भगवान का होगा विशेष पूजा एवं श्रृंगार

- IPL क्रिकेट में आज दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर शाम साढ़े 7 बजे से मैच

- राजस्थान के कुछ ज़िलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में यलो अलर्ट, मेघ गर्जन और तेज़ हवाओं के साथ हो कहीं-कहीं हो सकती है बारिश

काम की खबरें

- लोकसभा चुनाव के कल संपन्न हुए चौथे चरण के मतदान में कुल 67.71 फीसदी हुई वोटिंग, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हुए चुनाव में श्रीनगर का रिकॉर्ड 38 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में भी सर्वाधिक वोटिंग

- महाराष्ट्र के घाटकोपर में अंधड़ और बारिश का कहर, होर्डिंग गिरने की घटना में मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 14, होर्डिंग कंपनी के मालिक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का किया ऐलान

- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, वे पिछले 7 महीने से कैंसर से जूझ रहे थे

- जेडीएस प्रत्याशी प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को बंगलूरू की विशेष अदालत ने दी सशर्त जमानत, महिला का अपहरण करने का था आरोप

- आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल

- अब असम के गुवाहाटी में एक सरकारी महकमें के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर पर मिली लगभग 80 लाख रुपए की संदिग्ध नकद राशि, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की कार्रवाई

- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 3 की मौत

- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को मारी गोली, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था मामूली विवाद, तीनों घायलों की हालत गंभीर

- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, LG पर छोड़ा फैसला

- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

- खुदरा महंगाई दर 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर, अप्रैल में 4.83 प्रतिशत पर

- महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट के 91 केस आए सामने

- बारिश से धुला IPL का मुकाबला, गुजरात और कोलकाता के बीच मैच रद्द, गुजरात की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म

Published on:
14 May 2024 08:53 am
Also Read
View All

अगली खबर