जयपुर

राजस्थान में कोरोना से हुईं दो और मौतें, प्रदेश में हुई अब तक 11 लोगों की वायरस ने ली जान

प्रदेश में जिस तरह से कोरोना ( Coronavirus In Rajasthan ) के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उसी तरह से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। खास बात यह है कि अब बच्चें भी चपेट में आने लगे हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना से दो मौत दर्ज की गईं।
2 min read
Apr 13, 2020
Feature image

जयपुर
प्रदेश में जिस तरह से कोरोना ( Coronavirus In Rajasthan ) के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है उसी तरह से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। खास बात यह है कि अब बच्चें भी चपेट में आने लगे हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना से दो मौत दर्ज की गईं। इसमें एक 13 साल की बच्ची और टोंक का एक बुजुर्ग शामिल हैं। इन दो मौत को मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना से 11 मौत हो चुकी है। रविवार को प्रदेश में 104 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, जिनमें 40 कोरोना पॉजिटिव जयपुर के हैं। कोरोना पॉजिटिव मामलों में अब हनुमानगढ़ जिला भी शामिल हो गया है।



जयपुर में बच्ची व टोंक में बुजुर्ग की मौत ( Coronavirus In Jaipur )

जयपुर के जे के लोन अस्पताल में 13 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बच्ची की मौत हो गई। वहीं टोंक निवासी एक 90 बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। बच्ची को 9 अप्रेल को टायफाइड़ होने पर यहां अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को ही मौत से पहले कोरोना का अंदेशा होने पर बच्ची की जांच कराई गई थी। रविवार को उसकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ की बच्ची कोरोना पॉजिटिव थी। इसी तरह टोंक बुजुर्ग की मौत हो गई। इन्हें मधुमेह था और 10 अप्रेल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में इन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रेपफर किया गया, लेकिन ये वापस टोंक चले गए। जहां 11 अप्रेल को इनकी मौत हो गई। इनकी जांच में कोरोना पॉजिटिव आया था।

प्रदेश में कोरोना से 11 मौत

कोरोना से प्रदेश में यह 11 मौत है। भीलवाड़ा में दो, अलवर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर व टोंक में 1—1 तथा जयपुर में चार मौत हो चुकी है। खास बात यह है कि अब तक इस बीमारी से मौत के मामले बुजुर्गों में ज्यादा आ रहे थे, 13 वर्षीय बच्ची की यह पहली मौत है।


वार्डबॉय की मौत, कारण बताया ब्रेन हेमरेज

सवाई मानसिंह अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले एक वार्डबॉय की भी कोरोना से मौत का मामला सामने आया है, हालांकि अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। बताया गया कि इनके लीवर में खराबी थी। मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है।

अस्पतालों में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा

प्रदेश के अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों, डॉक्टरों व अन्य नर्सिंग कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण अस्पतालों में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। एसएमएस अस्पताल में कैंटीन में काम करने वाले एक व्यक्ति के कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसके आलावा एक वार्ड बॉय भी चपेट में आया हैं। हाल ही चरक भवन आईसोलशन वार्ड में काम करने वाली एक महिला नर्स के भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जोधपुर में भी एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आया है।

हाल ए राजस्थान


- कुल जांच नमूने : 28505
- कुल जांच नमूने नेगेटिव : 25150
- जांच नमूने लंबित : 2551
— राज्य में कुल पॉजिटिव 804
- कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत 11

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
13 Apr 2020 01:55 am
Published on:
13 Apr 2020 01:55 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?