जयपुर

Aaj Ka Panchang 24 october 2020 टेक्निकल, इंजीनियरिंग, शोध—कला, ट्रैवलिंग, टूरिज्म आदि से जुड़े कार्य सफल होने का दिन

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी के नाम से मनाई जाती है। आज पूरा दिन शूल योग बना रहेगा। साथ ही रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा जिसमें सभी काम पूर्ण होते हैं।
2 min read
Oct 24, 2020
24 october 2020 Ka Panchang Panchang 24 october 2020
24 october 2020 Ka Panchang Panchang 24 october 2020

जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी के नाम से मनाई जाती है। आज पूरा दिन शूल योग बना रहेगा। साथ ही रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा जिसमें सभी काम पूर्ण होते हैं।

आज पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। टेक्निकल, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, अध्यापक, शोध, कला से जुड़े कार्य, मीडिया, ट्रैवल एजेंट, पर्यटन, होटल, समाजसेवा आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज शन‍िदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों को दान दें।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 02 शक संवत् 1942
आश्विन शुक्ल अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 08, रवि-उल्लावल 06, हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
अष्टमी तिथि प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 38 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ
बव करण प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

दिशा शूल पूर्व दिशा

आज के व्रत त्योहार- दुर्गाष्टमी-महाष्टमी, दुर्गानवमी, महानवमी, भद्रकाली अवतार।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 28 मिनट से मध्य रात्रि 02 बजकर 38 मिनट तक।
रवि योग मध्यरात्रि 02 बजकर 38 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

Published on:
24 Oct 2020 07:49 am