जयपुर

Holiday: 27 अगस्त को आधे दिन की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किए आदेश

सरकार ने 27 अगस्त को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2024, 9:08 AM IST
Feature image

देश में जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को राजधानी जयपुर में भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर में स्थित गोविंद देव जी, अक्षयपात्र, इस्कॉन, राधा दामोदर जी, गोपीनाथ जी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की जाएगी। वहीं, अगले दिन शहर में नंदोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसे देखते हुए भजनलाल सरकार ने मंगलवार को जयपुर शहर में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

विभाग ने आदेश किए जारी

सामान्य शासन विभाग ने आदेश जारी करते लिखा कि 'भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में दिनांक 27.08.2024 (मंगलवार) को मध्यान्ह 1.30 बजे से जयपुर शहर स्थित राजस्थान सरकार के समस्त कार्यालयों/ राजकीय उपक्रमों/ शिक्षण संस्थानों के लिए आधे दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।'

ऐसे मनाया जाता है जन्माष्टमी का पर्व

देश-विदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर पूरी तरह से सजाया जाता है। विशेष कीर्तन एवं भजन का आयोजन किया जाता है। अधिकतर लोग इस मौके पर व्रत रखते है। जन्मोत्सव की आरती के बाद भक्तों को पंजीरी व माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाता है। साथ ही दिनभर मंदिरों में मेले जैसा माहौल बना रहता है।

Updated on:
24 Aug 2024, 9:08 AM IST
Published on: