जयपुर

298 साल की शाही परंपरा: रजवाड़ी श्रृंगार के साथ चांदी की पालकी में निकली तीज माता की सवारी, देखें 10 शानदार तस्वीरें

Teej Sawari: उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित अनेक हस्तियों ने सवारी का दीदार किया।

3 min read
Jul 28, 2025
चांदी की पालकी में निकली तीज माता की सवारी (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

Jaipur Teej Festival 2025: गुलाबी नगरी की गलियों में जब प्राचीन नगाड़ों की गूंज और लोक वाद्ययंत्रों की स्वर-लहरियां गूंजीं, जब सतरंगी साज-सज्जा के बीच लोक कलाकारों की टोलियों ने परंपरा को जीवंत किया, तब हरियाली तीज का पर्व सचमुच एक सांस्कृतिक उत्सव बन गया। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

जनानी ड्योढ़ी से जैसे ही तीज माता की सवारी शाही लवाजमे के साथ बाहर निकली, पूरा शहर आस्था, उल्लास और विरासत के रंग में रंग गया। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

सवारी की अगुवाई पंचरंगी ध्वज के साथ गजराज पर सवार गामा पहलवान कर रहे थे। उनके पीछे सशस्त्र ऊंट, तोपगाड़ियां, बैलगाड़ियां और बग्घियों की कतारें चल रही थीं। शिव और हनुमान के वेश में कलाकारों ने करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

‘रावण’ और ‘नारद’ भी पहुंचे तीज में: सवारी में बहरूपिए कलाकार भी शामिल हुए जो रावण, नारद और जिन्न के वेश में मनोरंजन करते दिखे। त्रिपोलिया गेट पर पूजा के बाद तीज की सवारी आगे बढ़ी। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

तीज माता की झलक को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिखे शहरवासी। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

सवारी के समापन पर राजसी 16 श्रृंगार में सजी तीज माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तीज माता के पीछे महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर छोटी चौपड़, चौगान स्टेडियम होते हुए पौंड्रिक उद्यान पहुंची। वहां तीज माता को घेवर का भोग लगाया गया। मार्ग में सवारी पर सिक्के भी लुटाए गए। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

रविवार होने के कारण सड़कों पर स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए पर्यटक भी उमड़ पड़े। हर कोई ऐतिहासिक झांकी को मोबाइल और कैमरों में कैद करता नजर आया। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

हालांकि इस बार बरामदों की छतों और छज्जों पर जाने की मनाही थी लेकिन कुछ लोग फिर भी वहां पहुंच गए। तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। छोटी चौपड़ पर एक व्यक्ति के बेहोश हो जाने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

छोटी चौपड़ पर पहली बार तीज माता की महाआरती की गई। उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित अनेक हस्तियों ने सवारी का दीदार किया। महिला पंडितों ने तीज पूजन कर सामाजिक मान्यताओं को नया आयाम दिया। (फोटो: अनुग्रह सोलोमन पत्रिका)

ये भी पढ़ें

हरियाली तीज पर शिक्षकों को मिला सरकारी फरमान, ना छुट्टी, ना छूट, महिला शिक्षक मायूस, शिक्षक संघ खफा

Published on:
28 Jul 2025 12:01 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर