जयपुर

पत्रिका प्रोपेक्स सम्पन्न: दूसरे दिन भी रही भीड़, बिल्डर्स से सीधे चर्चा कर लोगों ने पसंद की प्रॉपर्टी

Patrika PropEx 2026: राजस्थान पत्रिका के दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो ‘प्रोपेक्स’ का रविवार को समापन हुआ। एक्सपो में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर फ्लैट, विला, प्लॉट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के विकल्पों की जानकारी ली और कई खरीदारों ने मौके पर ही बुकिंग भी कराई।
2 min read
Jul 20, 2026
Patrika propex image
प्रॉपर्टी एक्सपो की फोटो: पत्रिका

राजस्थान पत्रिका के दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स का रविवार को समापन हुआ। दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी मानसरोवर स्थित होटल हयात रीजेंसी पहुंचे। किसी ने अपने सपनों के घर के लिए फ्लैट और विला की जानकारी जुटाई तो कई लोगों ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्लॉट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश के विकल्प तलाशे। दिनभर एक्सपो में लोगों की आवाजाही बनी रही और कई खरीदारों ने पसंदीदा परियोजनाओं में मौके पर ही बुकिंग भी कराई।

ग्राहकों को मिले एक ही जगह कई विकल्प

एक्सपो में जयपुर शहर के प्रमुख बिल्डर्स और डेवलपर्स ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इससे खरीदारों को अलग-अलग स्थानों पर जाने के बजाय एक ही मंच पर कई परियोजनाओं की तुलना करने का अवसर मिला। लोगों ने परियोजनाओं की लोकेशन, सुविधाओं, कीमत, भुगतान योजनाओं और निवेश की संभावनाओं को लेकर विशेषज्ञों और बिल्डर्स से विस्तार से चर्चा की।

कई लोगों ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी मिलने से निर्णय लेना आसान हुआ। वहीं बिल्डर्स ने भी ग्राहकों को स्पॉट बुकिंग ऑफर्स, विशेष छूट और आसान भुगतान योजनाओं की जानकारी दी। इस इवेंट का मैनेजमेंट आइएफएफपीएल की ओर से किया गया।

लोगों को क्यों पसंद आया प्रोपेक्स?

  • एक ही स्थान पर कई बिल्डर्स और डेवलपर्स की परियोजनाएं
  • फ्लैट, विला, प्लॉट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के अनेक विकल्प
  • बजट और प्रीमियम, दोनों श्रेणियों की परियोजनाओं की तुलना का अवसर
  • बिल्डर्स से सीधे बातचीत कर शंकाओं का समाधान
  • स्पॉट बुकिंग पर विशेष ऑफर्स और आसान भुगतान योजनाओं की जानकारी

इन इलाकों की परियोजनाओं में दिखी सबसे ज्यादा दिलचस्पी

प्रोपेक्स में आए लोगों ने विशेष रूप से मानसरोवर, मुहाना मंडी, मालपुरा रोड, फागी रोड और आसपास विकसित हो रहे नए रियल एस्टेट कॉरिडोर की परियोजनाओं में रुचि दिखाई। कई आगंतुकों ने पहली बार घर खरीदने के लिए जानकारी जुटाई, जबकि निवेशकों ने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए प्लॉट और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाई।

Updated on:
20 Jul 2026 09:54 am
Published on:
20 Jul 2026 09:53 am