जयपुर

4 से 6 जुलाई तक यहां ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित, सफर करने से पहले जान लें कौनसी ट्रेन होगी रद्द

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 1:00 PM IST
Feature image

जयपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 4 से 6 जुलाई के बीच परेशानियों से गुजरना होगा। दरअसल, जयपुर मंडल के फुलेरा स्टेशन के यार्ड की रि-मॉडलिंग की जा रही है। जिसके तहत यहां बुधवार से शुक्रवार तक (4 से 6 जुलाई) तक नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे बडी संख्या में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन तीन दिनों में जयपुर से जुड़ी 2 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 4 ट्रेनें आंशिक रहेंगी वहीं 5 ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया जाएगा। रि-मॉडलिंग करने से मुसाफिरों का सफर आसान हो जाएगा और उनकी मुश्किलें भी कम होगी। इससे रेलवे को भी फायदा मिलेगा। ट्रेनों को शंटिंग कराने के दौरान जयपुर आने एवं जाने वाली ट्रेनों को अनावश्यक रुकना नहीं पड़ेगा। जयपुर मंडल की मालगाडियों का फ्रेट एग्जामिनेशन फुलेरा से ही किया जा सकेगा, जिससे ईंधन और समय दोनों बर्बाद होते हैं।

ये ट्रेनें पूर्ण रद्द
- 4 से 6 जुलाई तक जयपुर-फुलेरा पैसेंजर, ट्रेन नंबर 59714 रद्द रहेगी।
- 5 से 6 जुलाई तक फुलेरा-जयपुर पैसेंजर, ट्रेन नंबर 59713 रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें आंशिक रद्द
- 4 से 6 जुलाई तक उदयपुर-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर तक ही संचालित होगी।
- 4 से 6 जुलाई तक (3 ट्रिप) जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12992 अजमेर से ही संचालित होगी।
- 4 से 6 जुलाई तक (3 ट्रिप) उदयपुर-जयपुर स्पेशल, ट्रेन 09722, अजमेर-जयपुर के बीच आंशिक रद्द।
- 5 से 7 जुलाई तक (3 ट्रिप) जयपुर-उदयपुर स्पेशल, ट्रेन 09721 जयपुर-अजमेर के बीच आंशिक रद्द।

इन ट्रेनों का रि-शेड्यूल/रेगुलेट
- 6 जुलाई को इंदौर-जोधपुर, ट्रेन नंबर 12465 को दुर्गापुरा स्टेशन पर 1:30 घंटे तक रेगुलेट किया गया है।
- 6 जुलाई को बरेली-भुज आलाहजरत, ट्रेन नंबर 14321 को हिरनोदा स्टेशन पर 2 घंटे तक रेगुलेट किया गया है।
- 6 जुलाई को कोलकाता-उदयपुर, ट्रेन नंबर 12315 को आसलपुर जोबनेर पर 2 घंटे रेगुलेट किया गया है।
- 6 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद, ट्रेन नंबर 19580 को बोबास पर 1 घंटे रेगुलेट किया गया है।
- 6 जुलाई को जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 19711 जयपुर स्टेशन पर 1 घंटे तक रि-शेड्यूल होगी।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना