पीसीसी में की घोषणा, ज्यादातर पुराने चेहरों को मौकाजयपुर जिले में भी कई अध्यक्षों को दोबारा मौका
कांग्रेस ने रविवार को ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर ही दी। प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से ही ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर नेता काबिज थे। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि करीब 200 ब्लॉक अध्यक्षों को ही बदला जाएगा, लेकिन चुनावों को देखते हुए सभी 400 नए ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
ज्यादातर ब्लॉक में पुराने अध्यक्षों को ही फिर मौका दिया गया है। जयपुर के ज्यादातर ब्लॉक में पुराने अध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से यह सूची जारी की गई है। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को तवज्जों दी गई है। पिछले दिनों पीसीसी में हुई बैठकों के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने जल्द ही ये सूची जारी करने की बात कही थी। आपको बता दें कि शनिवार को ही पार्टी ने आठ जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी।
अब कार्यकारी अध्यक्षाें का इंतजार
जिला व ब्लाॅक अध्यक्षाें की घाेषणा के साथ ही अब कार्यकारी अध्यक्षाें का इंतजार है। पार्टी साेश्यल इंजीनियरिंग के तहत तीन या चार नेताआें काे कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसमें रघु शर्मा, रघुवीर मीणा, नमाेनारायण मीणा, भंवर लाल मेघवाल सरीखे नेताआें के नाम शामिल हैं।
जयपुर शहर
हवामहल-प्रताप कानूनगो
जलमहल-अनवर अहमद
विद्याधर नगर-जे.पी. सैनी
झोटवाड़ा शहर-कैलाश शर्मा
बनीपार्क-मनोज मुद्गल
सिविल लाइन-साधुराम शर्मा
किशनपोल-श्रीप्रकाश रावत
जौहरी बाजार-अब्दुल रउफ
आदर्श नगर-मनोज सांइवाल
रामगंज-खलीफ अहमद
मालवीय नगर-हितेंद्र अड़वाणी
सी स्कीम-लोकेश सैनी
सांगानेर-बिरधीचंद शर्मा
मानसरोवर-मोहन सिंघानिया
बगरू-बंशीधर गढ़वाल
जगतपुरा-हनुमान सहाय
-------------------
जयपुर देहात
शाहपुरा ए-सुल्तान यादव
नरहेड़ा-जितेंद्र यादव
कोटपूतली-छीतरमल सैनी
विराटनगर-पोखरमल सैनी
पावटा-रामजीलाल यादव
शाहपुरा बी-राजकुमार जाट
चौमूं ईस्ट-लालाराम बलसेरा
चौमूं वेस्ट-हरिनारायण यादव
फुलेरा-राकेश वर्मा
रेनवाल-रामगोपाल
झोटवाड़ा-हनुमान सहाय गोलमिया
वैशाली नगर-अशोक शर्मा
आमेर-भगवान सहाय दरबान
रामपुरा डाबड़ी-रामबिहारी शर्मा
जमवारामगढ़-रामजीलाल शर्मा
आंधी-रामदास महरवाल
बस्सी-नवलकिशोर शर्मा
तूंगा-सुरेंद्र सिंह
चाकसू-गंगाराम मीणा
माधोराजपुरा-श्योजीराम सिंघानिया
दूदू-लालाराम भड़ाना
फागी-रघुराज सिंह राजावत