जयपुर

जेवर चमकाने का झांसा दे ठगा 5 तोले का कंगन

जेवर चमकाने का झांसा देकर दो ठग एक महिला के हाथ से सोने के कंगन उतरवा ले गए। मामले में रामगंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अजय नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कल्पना स्कूल के पीछे रहने वाली संध्या पत्नी राजू पारवानी ने रिपोर्ट दी कि 23 जुलाई को सुबह बरसात के दौरान दो युवक भीगते हुए उसके घर आए।

less than 1 minute read
Jul 25, 2022
Bikaner Crime

जेवर चमकाने का झांसा देकर दो ठग एक महिला के हाथ से सोने के कंगन उतरवा ले गए। मामले में रामगंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अजय नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कल्पना स्कूल के पीछे रहने वाली संध्या पत्नी राजू पारवानी ने रिपोर्ट दी कि 23 जुलाई को सुबह बरसात के दौरान दो युवक भीगते हुए उसके घर आए। दोनों को बरसात में भीगते देख संध्या ने उन्हें घर में बैठाया और चाय पिलाई। दोनों युवकों ने बताया कि वह पाउडर बेचते है जिससे बर्तन, सोना, चांदी के जेवर साफ होते हैं। फिर उन्होंने चांदी की पाजेब साफ करके दिखाई।

फिर युवकों ने पूछा कि सोना है तो उसको भी साफ कर देंगे। इस पर संध्या ने अपने दोनों हाथ से पांच तोला वजनी कंगन उतार कर दिए। उसके बाद युवकों ने हम इन्हें कुकर में डाल रहे आप हल्दी लेकर आ जाओ। उसी समय पति राजू पारवानी किसी काम से बाहर चले गए और संध्या हल्दी लेने रसोईघर में चली गई। हल्दी लेकर आई तो युवकों ने कहा कि कंगन को 15 मिनट तक हल्दी में पड़े रहने देना। उसके बाद उन्हें बाहर निकालना। यह कहकर युवक चले गए। संध्या ने 15 मिनट बाद कुकर खोला तो कंगन नदारद थे।

सीसीटीवी में नजर आए ठग

संध्या पारवानी से सोने के कंगन ठगने के आरोपी पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने पहले पीड़िता के पड़ोसी के यहां कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।

रैकी कर दी वारदात अंजाम

सीसीटीवी में नजर आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले अजय नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाइक पर घूमकर रैकी की। इसके बाद पैदल घूमते हुए ज्वैलरी व बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने का झांसा देकर संध्या पारवानी को शिकार बनाया।

Published on:
25 Jul 2022 10:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर