
jaipur/monster-were-seduced-rape-18-yr-old-girl-jaipur-2355394.html">जयपुर.
राजधानी में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां अब 5 महिलाओं ने अलग-अलग थानों में मामले दर्ज करवाए हैं। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इन महिलाओं को कहीं बाजार से घर जाते वक्त तो कहीं काम दिलाने के बहाने निशाना बनाया गया।
पहली वारदात सांगानेर की
सांगानेर सदर थाना इलाके में एक महिला को फैक्ट्री संचालक ने शिकार बना डाला। 30 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के साथ फैक्ट्री संचालक व उसके साथियों द्वारा छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।
पीडि़ता ने रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ सीतापुरा में एक फैक्ट्री में चौकीदारी करती है। फैक्ट्री संचालक एसके शर्मा ने दवाब देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसकी बेटी के साथ भी अभिषेक, एसके शर्मा व अन्य ने छेड़छाड़ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
काम दिलाने के बहाने पदमपुरा में दुष्कर्म
नरैना निवासी 27 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि जगदीश ने उसे काम दिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे बाड़ा पदमपुरा ले गया और वहां पर उसे साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वाटिका गई विवाहिता से सुनसान जगह पर रेप
तीसरी घटना में सांगानेर सदर थाना इलाके में एक विवाहिता को डरा-धमका कर युवक ने शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसका देह शोषण करता आ रहा था। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह किसी काम से वाटिका गई थी। आरोपी ने उसे सुनसान स्थान पर पकड़ लिया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस मामले में आज पीडि़ता का मेडिकल करवाएगी।
बाजार से घर जा रही महिला को उठवाया
वैशाली नगर थाना इलाके में बाजार से घर जा रही महिला को अगवा कर एक युवक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस के अनुसार गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती निवासी एक 26 वर्षीय महिला बाजार से घर जा रही थी। खातीपुरा मोड़ के पास सिरसी रोड पर उसे सुण्डाराम मिला। वह उसे अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान परउसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला।
कच्ची बस्ती में भी दुष्कर्म का मामला
पांचवीं घटना में वैशाली नगर थाना इलाके में एक महिला को किसी बहाने से बुलाकर डरा धमका कर युवक ने उसके साथ शारीरिक सम्बंध बना लिए।
पुलिस के अनुसार जगदम्बा नगर, अजमेर रोड निवासी एक 29 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसे मिलने के लिए संजय नगर कच्ची बस्ती में बुलाया और वहां पर आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवाने की तैयारी कर ली है।