जयपुर

51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले प्रदेश में- Corona Update

प्रदेश को कोरोना संक्रमण से कुछ राहत एक भी मरीज की मौत आज नहीं हुई दर्ज 51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले प्रदेश में 14 जिलों में ही दर्ज हुए नए मरीज

less than 1 minute read
Jul 07, 2021
51 new corona positives found in the state

Jaipur Corona Update प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से अब राहत मिलने लगी है। बुधवार को जारी आंकड़ों में प्रदेश में 51 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए। यह भी सिर्फ 14 जिलों में दर्ज हुए हैं। अन्य 19 जिलों में नए मरीजों की संख्या शून्य रही है। जयपुर जिले के अलावा सभी संक्रमण मामलों वाले जिलों से 10 से कम ही मरीज मिले हैं। अच्छी बात यह भी रही कि बुधवार को कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। वहीं एक्टिव केस भी अब एक हजार से कम हो गए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या अब 935 ही रह गई है।
यहां नहीं मिले संक्रमित
अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, डूंगरपुर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही में नए कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

यहां मिले मरीज
जयपुर में 17, बाड़मेर 5, दौसा 5, अलवर 4, उदयपुर 4, भरतपुर 3, जोधपुर 3, हनुमानगढ़ 2, टोंक 2, सीकर 2, जैसलमेर, कोटा, बीकानेर, श्रीगंगानगर से एक-एक नया मरीज मिला है।

Published on:
07 Jul 2021 08:44 pm
Also Read
View All