जयपुर

551 क्विंटल चूरमा प्रसादी : JCB से मिलाया, थ्रेसर मशीनों से हुई बाटियों की पिसाई, भैंरूजी के लक्खी मेले में 4 थानों की पुलिस रहेगी तैनात

Lakhi Fair In Bhairu Ji Temple: राजस्थान के छापाला भैंरूजी मंदिर में 551 क्विंटल चूरमा प्रसादी की तैयार हो रही है। जिसमें JCB से घी-खाण्ड मिलाया और थ्रेसर मशीनों से बाटियों की पिसाई हुई।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2025, 9:56 AM IST
Feature image

सतीश कुमार शर्मा

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम कुहाड़ा के छापाला भैंरूजी मंदिर में 30 जनवरी को भरने वाले लक्खी मेले के लिए ग्रामीणों में उत्साह है। पिछले एक माह से ग्रामीण जन सहयोग और भंडारे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ग्रामीण 551 क्विंटल चूरमे की महाप्रसादी बनाने में लगे हुए हैं। बाटियों की जगरे में सिकाई की गई।

रविवार को चूरमे के लिए बनी बाटियों की 2 थ्रेसर से पिसाई की गई। सोमवार को चूरमे में जेसीबी से खांड, घी, काजू, बादाम, किशमिश व खोपरा मिलाया गया। चूरमे में काम में लिया जाने वाला घी गांव से ही इकट्ठा किया गया है। भंडारे के लिए 551 क्विंटल चूरमे की प्रसादी बनाने के लिए ग्रामीण बिना हलवाई की खुद ही उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

29 जनवरी को सुबह 11 हजार महिलाओ के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी और गुरुवार को भण्डारा व दोपहर में धमाल कार्यक्रम आयोजित होगा। भैंरू बाबा मन्दिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्वपर्षा की जाएगी। मेले मे हजारों वाहनों की पार्किंग की जिम्मेदारी ग्रामीणों द्वारा उठाई जाती है। दूसरी ओर मेले में व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी चाक-चौबन्द हैं। इसके लिए करीब चार थानों से पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।

इस मौके पर एम्बुलेस, फायर बिग्रेड आदि संसाधन तैनात रहेंगे। ग्रामीण जयराम जेलदार, पुजारी रोहिताश बोफा, कैलाश धाबाई ने बताया की स्कूलों के 5 हजार वॉलिंटियर, 3 हजार पुरुष कार्यकर्ता, 500 महिला स्वयंसेवक इस दौरान सेवाएं देंगे। श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसने के लिए 2.5 लाख पतल, 4 लाख कप चाय के लिए मंगवाए गए हैं। पीने के पानी के लिए 15 पानी के टैंकर खड़े करवाए जाएंगे।

सफाई का विशेष ध्यान…….

प्रसादी के लिए बनाए जा रहे चूरमे की बाटियों को जगरे से निकालने के बाद कंप्रेसर से सफाई की जा रही है, ताकि इनमें मिट्टी व राख के कण नहीं रहे। इसके अलावा चूरमे को मिलाने के लिए भी कार्यकर्ता हाथ व पांव में पॉलीथिन पहन कर ही कार्य करते हैं।

फैक्ट फाइल

150 क्विंटल आटा, 50 क्विंटल सूजी, 30 क्विंटल देसी घी, 100 क्विंटल खाण्ड, 10 क्विंटल मावा, 3 क्विंटल बादाम, 3 क्विंटल किशमिश, 3 क्विंटल काजू, 3 क्विंटल खोपरा, 50 क्विंटल दूध आटे में, 100 क्विंटल दूध का दही व 35 क्विंटल दाल को मिलाकर कुल 551 क्विंटल की महाप्रसादी तैयार की जाएगी।

दाल बनाने में यह सामग्री काम में ली जाएंगी

35 क्विंटल दाल, 20 पीपा सरसों तेल, 5 क्विटल टमाटर, 2 क्विटल हरी मिर्च, 1 क्विटल हरा धनिया। वहीं दाल में 60 किलो लाल मिर्च, 60 किलो हल्दी, 40 किलो जीरा डाला जाएगा।

Updated on:
28 Jan 2025, 9:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा