24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

0.5 डिग्री पहुंचा तापमान, कल राजस्थान के इन 2 संभागों में होगी बारिश! IMD ने जारी किया Weather ALERT

IMD Rain ALert: मौसम विभाग के अनुसार जयपुर एवं भरतपुर संभाग में 29 जनवरी को जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के संग हल्की बारिश के आसार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Jan 2025, 9:10 AM IST

Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं का दवाब बढ़ने के साथ ही सीकर में मौसम पूरी तरह बदल गया है। नमी की मात्रा बढ़ने से दो दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे पहुंच गया है। जिसके असर से जमाव बिंदु से नीचे रहे पारे से अंचल का जर्रा-जर्रा जम गया। नलों व खुले में रखे बर्तनों का पानी भी बर्फ में तब्दील हो गया। वाहनों, फसलों, पौधों और घास के अलावा मिट्टी पर भी ओस की बूंदे बर्फीली परतों में बदल गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर एवं भरतपुर संभाग में 29 जनवरी को जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के संग हल्की बारिश के आसार है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। सीकर में सोमवार सुबह तेज सर्दी रही। हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण ठिठुरन रही। शाम को सर्दी तेज हो गई।


यह भी पढ़ें : Weather Alert: राजस्थान के 23 जिलों के लिए IMD ने जारी किया Yellow अलर्ट, जानिए कब तक रहेगा ठंड का असर

फतेहपुर में न्यूनतम माइनस 0.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

फसलों को फायदा

मौसम के करवट लेने से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है. तापमान में कमी आने और सर्दी में तेजी से रबी की फसलों को फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो सर्दी बढ़ने से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा, हालांकि उद्यानिकी फसलों के तेज सर्दी से झुलसने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसानों ने आगामी दिनों में जमाव बिंदु से नीचे पारा जाने की आशंका को लेकर फसलों के सर्दी से बचाव की जुगत करनी शुरू कर दी है।