जयपुर

यमदूत बन सडक़ पर वाहनों को रौंदता गया बेकाबू ट्रक दुकान में जा घुसा, कई घायल, दो की हालत नाजुक

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 11:43 AM IST
Accident

जयपुर। नेशनल हाइवे आठ पर महला के पास एक ट्रक टायर फटने से बेकाबू हो गया और तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद दुकान में जा घुसा। इससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर दूदू थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकाल कर दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे महला के पास ओवरलोड ट्रक का अचानक आगे का टायर फट गया। इससे ट्रक बेकाबू हो गया और सडक़ पर खड़े ठेला, कार, बाइक, साइकिल व लूना को टक्कर मारने के बाद दुकान में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने से करीब दस लोग घायल हो गए। हादसे में दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडकऱ भाग निकला।

थानाधिकारी रमेश ने बताया कि टायर फटने से ट्रक बेकाबू हो गया था और उसने आधा दर्जन वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में करीब आठ-दस लोग घायल हो गए।

वही इधर... तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में देर रात एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों का महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे टोंक रोड के नजदीक रिंग रोड पर एक पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से चिरोंज टोंक निवासी बियालीस वर्षीय मन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Updated on:
21 Sep 2018, 11:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना