जयपुर

दिवाली पर भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

Diwali Bonus : दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने के लिए वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Oct 13, 2025
फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने के लिए वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे मेट्रिक्स के पे लेवल L-12 अथवा ग्रेड-पे 4800 रुपए और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी… 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, 12 लाख 40 हजार को मिलेगा सीधा फायदा

तदर्थ बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तदर्थ बोनस देय होगा। जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। तदर्थ बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 406 करोड़ रुपए होगा।

Published on:
13 Oct 2025 09:24 pm
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: क्या अनपढ़ नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? सरकार ने पहली बार साफ किया रुख; 3 बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच-प्रधान

निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

अगली खबर