जयपुर

राजस्थान मौसम अपडेट: अब बारिश को लेकर आई ये टेंशन वाली खबर

भाद्रपद मास में राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 10:33 AM IST
monsoon in rajasthan 2021
बारिश

जयपुर। भाद्रपद मास में राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश-बाढ़ के बाद अब गर्मी का सितम जारी रहेगा। आगामी पांच दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

जयपुर में भी मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां का पारा दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में एक बार फिर मेघ मेहरबान होने की उम्मीद विभिन्न तंत्रों के सक्रिय होने के बाद जताई जा रही है।

प्रदेश में 6 फीसदी कम बारिश
जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से और अगस्त के दूसरे सप्ताह तक प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी रहा था। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बीते 12 से अधिक दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई और मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 24 अगस्त तक 325 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी थी, लेकिन इसके बदले वर्तमान समय तक 304.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि औसत से 6 फीसदी कम है।

पश्चिमी राजस्थान के हालात भी चिंताजनक
पूर्वी राजस्थान में 467.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी थी, लेकिन इसके बदले पूर्वी राजस्थान में अभी तक 476.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि औसत से दो फीसदी ज्यादा है। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाके के इस बार सूखे हैं। यहां 211.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी थी, लेकिन इसके विपरीत पश्चिमी राजस्थान में 167.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, औसत से 21 फीसदी कम है। ज्यादातर जिलों में इस बार औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।

Updated on:
25 Aug 2021, 10:33 AM IST
Published on: